Aadhaar Alert: लगभग हर एक जगह के लिए आप अपने आधार कार्ड को ही अपने पहचान और एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल करते होंगे? यही नहीं, कई तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए और सब्सिडी लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसलिए इस दस्तावेज का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप इस बात का भी ध्यान रखे कि कहीं कोई आपके आधार के जरिए आपके साथ फ्रॉड तो नहीं कर रहा या करने जा रहा है। इसको लेकर कुछ समय पहले यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार कार्ड फ्रॉड से बचने के लिए सलाह भी दी थी। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रख सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"644f5391ea1bbe3abb0fcae8","slug":"aadhaar-alert-how-to-prevent-misuse-of-your-aadhaar-card-follow-these-tips-2023-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: आपके साथ भी न हो जाए आधार से जुड़ा ये फ्रॉड, बचने के लिए तुरंत कर लें ये एक काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: आपके साथ भी न हो जाए आधार से जुड़ा ये फ्रॉड, बचने के लिए तुरंत कर लें ये एक काम
Mon, 01 May 2023 11:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 01 May 2023 11:41 AM IST
विज्ञापन
आधार से जुड़े फ्रॉड से बचने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार से जुड़े फ्रॉड से बचने का तरीका
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
- दरअसल, यूआईडीएआई की तरफ से ये सलाह दी गई थी कि आधार कार्डधारक अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड के साथ अपडेट रखें। इस तरीके से आप आधार कार्ड के जरिए होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं।
आधार से जुड़े फ्रॉड से बचने का तरीका
- फोटो : istock
जरा भी हो संदेह, तो तुरंत करें ये काम:-
स्टेप 1
- अगर आपको लगता है कि आपका आधार से लिंक मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी किसी ने बदल दी है या आपको इसको लेकर संदेह है
- तो आपको तुरंत यूआईडीएआई की वेबसाइट के इस लिंक myaadhaar.uidai.gov.in/verify-email-mobile पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार से जुड़े फ्रॉड से बचने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको पहला 'वेरीफाई मोबाइल नंबर' का तो दूसरा 'वेरीफाई ईमेल एड्रेस' का ऑप्शन नजर आएगा
- आपको जो भी चेक करना है वो चुन लें
विज्ञापन
आधार से जुड़े फ्रॉड से बचने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करके कैप्चा कोड भर दें
- अब सेंड ओटीपी पर क्लिक करें
- फिर अगर ओटीपी आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर आ जाता है, तो यानी आपका आधार सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से लिंक है।