फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन 81 हजार से ज्यादा किसानों की बढ़ी मुसीबत, कहीं आप तो नहीं सूची में, यहां करें चेक

Sun, 17 Sep 2023 05:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 17 Sep 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
81 Thousand farmers deemed ineligible for PM Kisan Yojana Check Details
किन कारणों से लाभार्थी अयोग्य हो सकते हैं? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: लगभग हर वर्ग के लिए देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का सारा खर्च सरकार उठाती है। स्वास्थ्य, बीमा, पेंशन, रोजगार समेत कई अन्य योजनाएं देश में चल रही हैं। ठीक ऐसे ही एक योजना किसानों के लिए केंद्र सरकार भी चला रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और ये पैसे हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि 81 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं जो अयोग्य माने गए हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ है और इसके पीछे क्या कारण हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

81 Thousand farmers deemed ineligible for PM Kisan Yojana Check Details
किन कारणों से लाभार्थी अयोग्य हो सकते हैं? - फोटो : istock

क्या है मामला?

  • दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभ ले रहे 81 हजार से ज्यादा लाभार्थी अयोग्य पाए गए। ये सभी योजना के अंतर्गत मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त का लाभ ले रहे थे।
81 Thousand farmers deemed ineligible for PM Kisan Yojana Check Details
किन कारणों से लाभार्थी अयोग्य हो सकते हैं? - फोटो : istock

क्यों पाए गए अयोग्य?

  • मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि इनमें से कई लोग आयकर चुकाते थे और कई लाभार्थी अन्य कारणों से वंचित पाए गए। बिहार में इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थियों का गलत तरीके से किस्त का लाभ लेने का मामला सामने आने के बाद से प्रशासन और भी मामलों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
81 Thousand farmers deemed ineligible for PM Kisan Yojana Check Details
किन कारणों से लाभार्थी अयोग्य हो सकते हैं? - फोटो : istock

अब क्या होगा?

  • नियम के तहत इन अयोग्य लाभार्थियों से लिया गया लाभ वापस लिया जाएगा यानी किस्त के पैसे वापस लिए जाएंगे। योजना के तहत अयोग्य किसानों से लगभग 81.6 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। इसके लिए लोगों को नोटिस भेजा जाएगा, बैंक खाता फ्रीज किया जा सकता है और जरूरी पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
81 Thousand farmers deemed ineligible for PM Kisan Yojana Check Details
किन कारणों से लाभार्थी अयोग्य हो सकते हैं? - फोटो : istock

इतना मिलता है लाभ

  • प्रधानमंत्री किसान योजना को केंद्र सरकार चलाती और अब तक इस योजना की 14 किस्त जारी की जा चुकी है। इसमें डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जाते हैं। हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये प्रत्येक लाभार्थी को दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed