PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना चाहती है। हर साल इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना का लाभ किसानों को मिलता है, जिसमें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन यहां जानते चलें कि योजना से जुड़े कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हो सकते हैं। आप आगे इनके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65ae282ae4d78217c00a9122","slug":"16th-installment-may-get-stuck-for-these-farmers-check-here-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना: लाभार्थी जरूर कर लें ये काम, वरना अटक सकती है 16वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान योजना: लाभार्थी जरूर कर लें ये काम, वरना अटक सकती है 16वीं किस्त
Mon, 22 Jan 2024 02:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-
- इसमें सबसे पहले वो किसान शामिल हैं जो ई-केवाईसी नहीं करवा रहे हैं। अगर तय समय तक आप इस काम को नहीं निपटाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, बैंक या खुद किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से इस काम को करवा लें।
किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
- दूसरे उन किसानों की किस्त अटक सकती है जो भू-सत्यपान के काम को नहीं करवा रहे। नियमों की मानें तो योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना जरूरी है और अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
- तीसरे वो किसान भी किस्त नहीं पा सकते, जो गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं यानी अपात्र होने के बाद भी लाभ ले रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी कर रही है। वहीं, जरूरत पड़ने पर रिकवरी भी की जा रही है।
विज्ञापन
किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
- उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। इसलिए जल्द से जल्द अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को करवा लें। इसके अलावा अगर आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है, तो भी आप लाभ से वंचित रह सकते हैं।