15 August Fraud Alert: भारत देश हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाता है। ये दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास होता है। इस मौके पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित होते हैं और देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करते हैं।
पर क्या आप जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस की आड़ में जालसाज आपको ठगने का काम भी करते हैं। इसमें आपके पास एक मैसेज भेजा जाता है जिसके जरिए आपका बैंक खाता खाली किया जाता है। इसलिए आपको ऐसे मैसेज से बचकर रहने की जरूरत है, वरना आप अपनी जिंदगी भर की कमाई गंवा सकते हैं। चलिए जानते हैं ये फ्रॉड क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं...
2 of 5
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है 15 अगस्त के नाम पर होने वाला फ्रॉड?
- दरअसल, 15 अगस्त के मौके पर एक मैसेज आपको जालसाज भेज सकते हैं
- इस मैसेज में 15 अगस्त के मौके पर आपको उपहार देने की बात होती है
- साथ ही इस मैसेज में एक लिंक भी दिया जाता है
3 of 5
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : AI Generated
- इस मैसेज में लिखा होता है कि '15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर विशेष उपहार, ऑफर का लाभ उठाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें'
- इस मैसेज के साथ में एक लिंक भी दिया होता है
- लोग इस मैसेज को असली समझ लेते हैं
4 of 5
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों क्लिक न करें
- दरअसल, ये या इस तरह के कोई भी उपहार, लॉटरी आदि के नाम पर आने वाले मैसेज फेक हो सकते हैं
- आपको इन मैसेज में दिए लिंक पर भूलकर भी क्लिक नहीं करना है
- आप जैसे ही ये करेंगे तो आपका बैंक खाता खाली हो सकता है
5 of 5
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
- ये फिशिंग लिंक होते हैं और इन लिंक पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाता है जिसके बाद पूरा कंट्रोल स्कैमर्स के पास चला जाता है
- इसके बाद वे आपका बैंक खाता खाली कर देते हैं
- जान लें कि कोई भी 15 अगस्त के नाम पर ऐसे लिंक या मैसेज भेजकर आपको कोई उपहार आदि नहीं देता है, इसलिए इन पर क्लिक न करें