फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WWE: इन चार महिला पहलवानों के साथ टीम बनाकर लड़ चुके हैं खली, 2013 में नटालिया के साथ किया था कमाल

Tue, 14 Jun 2022 11:22 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 11:22 AM IST
सार

खली ने चार महिला पहलवानों के साथ टीम बनाकर डब्लूडब्लूई में मैच लड़े हैं और कई बार जीत भी हासिल की है। यहां हम उन सभी चार महिला पहलवानों के बारे में बता रहे हैं, जो खली की टीम में रहीं। 
 

विज्ञापन
The Great Khali has fought in WWE with four Womens wrestlers Natalia was best of them
खली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में डब्लूडब्लूई के खेल को लोकप्रिय बनाने में द ग्रेट खली का योगदान सबसे ज्यादा है। उन्होंने 2007 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी और ऐसा करने वाले पहले सुपरस्टार बने थे। इसके बाद से भारत में यह खेल दिनों दिन लोकप्रिय होते चला गया। इसके बाद भारत के कई पलवानों ने इस खेल में हाथ आजमाया और कई सफल भी रहे। एकम, द सिंह ब्रदर्स और द इंडस शेर इनमें से प्रमुख हैं। हालांकि, खली जैसी लोकप्रियता कोई भी दूसरा पहलवान नहीं हासिल कर पाया। खली ने हट्टे-कट्टे पहलवानों को पीटने के साथ ही कई महिला पहलवानों के साथ टीम में भी काम किया है। यहां हम इन्हीं पहलवानों के बारे में बता रहे हैं। 


खली ने 2014 में डब्लूडब्लूई को अलविदा कह दिया था। इससे पहले उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। 2010 के बाद वो अक्सर कॉमेडी सेगमेंट का हिस्सा बनते थे। इस दौरान उन्होंने चार महिला पलवानों के साथ टीम बनाकर लड़ाई की। 

नटालिया 

The Great Khali has fought in WWE with four Womens wrestlers Natalia was best of them
खली और नतालिया - फोटो : सोशल मीडिया
खली ने जिन भी महिला पहलवानों के साथ टीम में काम किया, उनमें नटालिया उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। नटालिया भी मानती हैं कि खली के साथ काम करने में उन्हें काफी अच्छा महसूस होता है। ये दोनों डब्लूडब्लीई में कई बार टीम बनाकर लड़ चुके हैं। वीकली शो के अलावा पीपीवी में भी ये दोनों टीम में रह चुके हैं। हेल इन सेल 2013 में ये दोनों फैंडैंगो-समर रे के खिलाफ भिड़े थे। इस मैच में फैंडैंगो और समर की टीम आसानी से जीत गई थी। हालांकि, खली और नटालिया की जोड़ी बाकी मैचों में अच्छा खेली थी और जीत हासिल की थी। 

ईवा टॉरेस

The Great Khali has fought in WWE with four Womens wrestlers Natalia was best of them
खली और ईवा टॉरेस - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2010 में खली चोट से काफी परेशान थे और लंबे समय तक रिंग से बाहर रहने के बाद उन्होंने वापसी की थी। खली ने ईवा टॉरेस के साथ टीम बनाई और उनका मुकाबला जून 2010 के रॉ एपिसोड में अलीसिया फॉक्स और प्राइमो की टीम के साथ था। अलीसिया मैच के बीच में ही प्राइमो का साथ छोड़कर चली गई थीं और खली के सामने प्राइवो अकेले पड़ गए थे। ऐसे में खली ने उनकी जमकर धुनाई की थी और एकतरफा अंदाज में अपनी टीम को चैंपियन बना दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारिया कनेलिस

The Great Khali has fought in WWE with four Womens wrestlers Natalia was best of them
मारिया कनेलिस - फोटो : सोशल मीडिया
फरवरी 2010 में खली ने मैट हार्डी और मारिया कनेलिस के साथ टीम बनाई थी। उनका सामना डेविड हार्ट, नटालिया और टायसन किड की टीम के साथ था, जिसे द हार्ट डाइनेस्टी के नाम से भी जाना जाता है। इन दोनों टीमों ने दो हफ्ते में दो मैच खेले थे, लेकिन दोनों मुकाबलों में खली की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन

अलीसिया फॉक्स

The Great Khali has fought in WWE with four Womens wrestlers Natalia was best of them
अलिसिया फॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
डब्लूडब्लूई रेसलमानिया 20 में खली टीम जॉनी बनाम टीम टेडी मैच का हिस्सा रहे थे। इस मैच के जरिए यह तय किया जाना था कि रॉ और स्मैकडाउन का मैनेजर कौन होगा। इसके लिए दो दावेदार थे जॉन लॉरेनाइटस और टेडी लॉन्ग। यह मैच जॉनी की टीम जीती थी और वो रॉ-स्मैकडाउन के मैनेजर बने थे। इसके बाद अगले स्मैक डाउन एपिसोड में खली ने अलिसिया फॉक्स और नटालिया के साथ टीम बनाई थी। उनका मुकाबला ड्रू मैकइंटायर, ब्री बैला और निकील बैला की टीम के साथ था। खली की टीम यह मैच बहुत ही आसानी से जीती थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed