{"_id":"6af52c2515beaed4480dc9dd","slug":"ufc-merab-dvalishvili-left-bloodied-after-abu-dhabi-hotel-lobby-attack-makhachev-defends-usman-nurmagomedov-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखें वीडियो: अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला, होटल लॉबी में 12 लोगों ने घेरकर पीटा, खून से लथपथ हुआ चेहरा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
देखें वीडियो: अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला, होटल लॉबी में 12 लोगों ने घेरकर पीटा, खून से लथपथ हुआ चेहरा
Thu, 12 Nov 2026 08:32 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:32 AM IST
सार
UFC के पूर्व बेंटमवेट चैंपियन मराब ड्वालिश्विली पर अबू धाबी के एक होटल की लॉबी में हमला हुआ। मराब ने आरोप लगाया कि 12 से 15 लोगों ने उन्हें और उनके साथी को घेरकर पीटा। इलिया टोपोरिया ने हमलावरों की आलोचना की, जबकि इस्लाम मखाचेव ने पुरानी घटना का हवाला देकर उस्मान नूरमगोमेदोव का बचाव किया।
विज्ञापन
होटल लॉबी में हमले का शिकार हुए UFC फाइटर,
- फोटो : Twitter
विस्तार
पूर्व यूएफसी बेंटमवेट चैंपियन मराब ड्वालिश्विली पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में हमला हुआ है। इस घटना में मराब का चेहरा खून से लथपथ हो गया। हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रोफेशनल फाइटर्स लीग (PFL) के लाइटवेट चैंपियन उस्मान नूरमगोमेदोव पीछे से मराब के पास पहुंचते और उन पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद होटल की लॉबी में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद यूएफसी के दो डिवीजन के चैंपियन इस्लाम मखाचेव ने अपने साथी उस्मान का बचाव किया है।
विज्ञापन
यह घटना इस सप्ताहांत UAE में होने वाले रियल अमेरिकन फ्रीस्टाइल (RAF) अबू धाबी फाइट कार्ड से पहले हुई। मराब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने एक साथी के साथ थे, जबकि दूसरी तरफ से 12 से 15 लोग पहुंचे और पीछे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मराब ने वीडियो साझा कर सुनाई आपबीती
खून से सने चेहरे के साथ वीडियो में मराब ने हमलावरों के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'हम यहां अबू धाबी में सिर्फ दो लोग आए थे और उस्मान नूरमगोमेदोव अपने दोस्तों के साथ सांपों की तरह पीछे से आ गए। आप किस तरह के फाइटर हैं? अगर बात करनी है या लड़ना है तो सामने आकर लड़िए। हम दो थे और आप 12 से 15 लोग। पीछे से हमला कौन करता है?'
उन्होंने आगे कहा, 'हम खून बहाते हैं, लड़ते हैं और योद्धा हैं। लेकिन आप लोग छिपकर हमला करने वाले कायर हैं। अगर लड़ना है तो सामने आकर लड़िए। मैं ठीक हूं और अपने दोस्तों और परिवार को बताना चाहता हूं कि मैं एक फाइटर हूं। मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है।' मराब ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें और उनके साथी को जमीन पर गिरने के बाद भी पीछे से लातें मारीं।

View this post on Instagram
विज्ञापन
इलिया टोपोरिया ने भी की आलोचना
जॉर्जिया के स्टार फाइटर इलिया टोपोरिया ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उस्मान और उनके साथियों को 'पूरी तरह कायर' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अबू धाबी के स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

मखाचेव ने मराब को ही ठहराया जिम्मेदार
वहीं, इस्लाम मखाचेव ने अपने पुराने साथी उस्मान नूरमगोमेदोव का बचाव किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मराब ने पहले भी एक दागेस्तानी पहलवान के साथ मारपीट की थी और उसका अपमान किया था। मखाचेव ने कहा, 'जो लोग अब उस्मान और उसके साथियों की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं, वे तब चुप क्यों थे, जब मराब ने बिना किसी वजह के एक दागेस्तानी पहलवान को मारा और उसके सम्मान का अपमान किया? वह व्यक्ति उससे सिर्फ बात करने आया था और उसका कोई गलत इरादा नहीं था।' उन्होंने आगे लिखा, 'आज जो हुआ, उसकी शुरुआत मराब ने अपने ही देश में की थी, जब उसने एक मेहमान को मारने और उसकी मां का अपमान करने का फैसला किया था।'

उमर नूरमगोमेदोव से पुरानी दुश्मनी
मराब और नूरमगोमेदोव परिवार के बीच विवाद की जड़ें यूएफसी 311 तक जाती हैं। जनवरी 2025 में मराब का उमर नूरमगोमेदोव से मुकाबला हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले जुलाई में जॉर्जिया में आयोजित आएएफ इवेंट के दौरान मराब ने उमर के साथ आए एक दागेस्तानी पहलवान को थप्पड़ मारा था। अब अबू धाबी में हुई इस घटना ने पुरानी प्रतिद्वंद्विता को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।