मैच फिक्सिंग खेलों में एक बड़ा अभिशाप है। दुनिया के हर बड़े खेल में मैच फिक्सिंग का साया मंडराता जा रहा है। यह संकट बेहद गहरा और गंभीर है।
इंग्लैंड के सबसे बड़े खेल आयोजन पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया!
क्रिकेट के साथ-साथ टेनिस के सबसे बड़े इवेंट्स में से शुमार विंबल्डन में भी इसका खतरा मंडरा रहा है। इसका खुलासा किया है टेनिस इंटरग्रेटी यूनिट (टीआईयू) ने, जिसे जुलाई से सितंबर के बीच 96 अलर्ट मिले।
इंग्लैंड के सबसे बड़े खेल आयोजन पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया!
टीआईयू ने कहा है कि वो जांच कर रही है कि क्या इस साल विबंल्डन का कोई भी मैच फिक्स था या नहीं। दरअसल टीआईयू को इस ग्रैंड स्लैम में फिक्सिंग से जुड़ी शिकायतें मिली थीं।
इंग्लैंड के सबसे बड़े खेल आयोजन पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया!
इससे पहले टीआईयू को यूएल ओपन में भी फिक्सिंग के अलर्ट मिले थे। हालांकि यूएस ओपन की जांच पूरी होने के बाद खुलासा कर दिया गया था, मगर विंबल्डन को लेकर ऐसा कोई खुलासा नहीं हुआ है।
इंग्लैंड के सबसे बड़े खेल आयोजन पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया!
टीआईयू ने स्पष्ट किया कि उनकी हर जांच सटीक व गोपनीय होती है। इसके साथ उन्होंने माना कि वो अलर्ट को संदेह मानते हैं, न कि फिक्सिंग का कोई पुख्ता सबूत।