फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-पाक हाईवोल्टेज मैच से पहले गर्भवती सानिया मिर्जा का बड़ा फैसला, ट्रोलर्स को दिखाया ठेंगा

Wed, 19 Sep 2018 12:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
sania mirza opts to sign out of social media accounts before indo pak clash
सानिया मिर्जा

भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने मंगलवार को सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए दूरी बनाने का फैसला किया है। दरअसल, सानिया ने यह फैसला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मैच को देखते हुए लिया है। 

sania mirza opts to sign out of social media accounts before indo pak clash
शोएब और सानिया

31 वर्षीया सानिया अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। वह पहले भी भारत-पाक मैच में सोशल मीडिया यूजर्स के ट्रोल का शिकार हो चुकी हैं। इसलिए उन्होंने इस बार सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए पूरी तरह दूरी बनाने का फैसला किया है।

sania mirza opts to sign out of social media accounts before indo pak clash
Sania Mirza

सानिया ने अपने फैंस को पोस्ट के अंत में यह भी बताया कि यह सिर्फ एक गेम है। ट्विटर पर लिखे अपने पोस्ट में सानिया ने लिखा, 'मैच शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है, सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए साइन आउट करना सुरक्षित होगा क्योंकि कुछ मूर्ख लोग यहां खरीखोटी बोलकर अच्छे भले व्यक्ति को बीमार कर सकते हैं। गर्भवती महिला को अकेले छोड़ दो। फिर कभी। अपने आप को आप बाहर करो। मगर याद रखना कि यह सिर्फ एक क्रिकेट मैच है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sania mirza opts to sign out of social media accounts before indo pak clash
sania mirza

पिछले महीने सानिया को पाकिस्तान को स्वंतत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने पर आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। सानिया के एक फॉलोअर ने उनसे सवाल किया था, 'आपका स्वतंत्रता दिवस आज ही है न?' मगर सानिया ने तुरंत जवाब देकर ट्रोलर का मुंह बंद कर दिया। टेनिस स्टार ने जवाब दिया, 'जी नहीं.. मेरे और मेरे देश का स्वतंत्रता दिवस कल है और मेरे पति व उनके देश का आज। उम्मीद है कि आपकी उलझन दूर हो गई होगी। वैसे आपका कब है?? क्योंकि आप उलझे हुए दिख रहे हैं।'

विज्ञापन
sania mirza opts to sign out of social media accounts before indo pak clash
SANIA MIRZA

इससे पहले सानिया ने उन विवादों को भी थाम दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि उनका बेबी भारतीय या पाकिस्तानी में से क्या कहलाएगा। सानिया ने कहा कि शोएब और मैं इस तरह की टिपण्णी को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पब्लिक फिगर का हिस्सा बनने के लिए लोग टैग दे रहे हैं। मैंने अपने देश, परिवार और अपने लिए खेल रही हूं, जैसे मेरे पति खेल रहे हैं। हमें अपनी जिम्मेदारियां पता है। हम उसके भारतीय या पाकिस्तानी होने को गंभीर रूप से नहीं ले रहे हैं। अच्छी सुर्खियां बनाने का यह जरिया बना हुआ है, लेकिन इसका हमारे घर पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed