फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spcl- सानिया मिर्जा: रोमांटिक पत्नी से लेकर सुपर मॉम भी हैं ये टेनिस खिलाड़ी

Thu, 15 Nov 2018 01:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
sania mirza indias tennis ace turns 32
सानिया मिर्जा

भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। 15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मी सानिया ने टेनिस की दुनिया में भारत को अलग पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर में कई ग्रैंडस्लैम खिताब जीते। बता दें कि सानिया का जन्म जरूर मुंबई में हुआ, लेकिन उनका बचपन हैदराबाद में बीता, जहां से उन्होंने टेनिस खेलने की शुरुआत भी की।

sania mirza indias tennis ace turns 32
सानिया मिर्जा

सानिया के पिता इमरान मिर्जा एक खेल पत्रकार रहे। शिया खानदान में जन्म लेने वाली सानिया ने महज छह साल की उम्र से ही हैदराबाद के निजाम क्लब में टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में प्रसिद्घ खिलाड़ी सीके भूपति से सानिया को टेनिस की ट्रेनिंग मिली। बेहद साधारण परिवार से संबंध रखने वाली सानिया को करियर के शुरुआती दिनों में पैसों की तंगी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, कई स्पोर्ट्स ब्रांड्स से जुड़ने के बाद सानिया को काफी हद तक आर्थिक मदद मिली। 

sania mirza indias tennis ace turns 32
सानिया मिर्जा

सानिया ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर की। इसके बाद उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफलता भी पाई। 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना, जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद सानिया ने विंबल्डन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। डब्ल्यूटीए के एकल रैंकिंग में सानिया का सर्वश्रेष्ठ स्थान 27 रहा है। यह किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sania mirza indias tennis ace turns 32
टेनिस सनसनी सानिया

वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर टूर्नामेंट्स जीत कर देश का नाम रोशन किया। फिर बात चाहे जूनियर विंबलडन चैंप बनने की हो या कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने की, सानिया ने हर जगह देशवासियों को गौरान्वित किया।

विज्ञापन
सानिया मिर्जा

टाइम पत्रिका ने सानिया मिर्जा का नाम टॉप 50 हीरोज में शामिल किया। 2010 में सानिया मिर्जा का नाम इकॉनोमिक्स टाइम ने उन 33 महिलाओं में शामिल किया, जिन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया। 32 वर्षीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एफ्रो एशियाई, एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स खेलों को मिलाकर कुल 12 मेडल्स अपने नाम किए। एफ्रो एशियाई खेलों में सानिया ने कुल मिलाकर चार गोल्ड मेडल जीते हैं। एशियाई खेलों में सानिया ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर और दो कांस्य जीते, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed