बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस हाल ही में टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन में एकसाथ नजर आए। प्रियंका-निक ने बुधवार की सुबह स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और कैरोलिना प्लिस्कोवा के बीच महिला सिंगल्स का क्वार्टरफाइनल मैच देखा। इस दौरान निक के साथ उनके भाई जो जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर व प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी टेनिस कोर्ट पर मौजूद थे।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
सोशल मीडिया सनसनी बन चुकी प्रियंका-निक की जोड़ी ने यूएस ओपन में सेरेना का मैच देखते हुए कुछ फोटोज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए। प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'परिवार के साथ यूएस ओपन का आनंद लिया।'
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी टेनिस कोर्ट की फोटो डाली है। इस कपल के कई फेन पेज ने भी प्रियंका-निक की यूएस ओपन की फोटो पोस्ट की है, जिसमें विलियम्स ने प्लिस्कोवा को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कैमरा ने भी टूर्नामेंट में आते हुए इस जोड़ी की फोटो कैद की।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और प्रियंका चोपड़ा पहले भी मिल चुके हैं। इस साल की शुरुआत में सेरेना-प्रियंका को एक दोस्त मेघन मार्कले की शादी में एकसाथ देखा गया था। बता दें कि 18 अगस्त को प्रियंका और निक ने सगाई की थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हुए।
5 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
अब दोनों ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से ब्रेक लेकर साथ घूमने का प्लान बनाया है। हाल ही में प्रियंका-निक कैलिफोर्निया और मेक्सिको के काबो सन लुकास में एकसाथ दिखे थे। इस दौरान जो फोटोज सामने दिखी, उससे लगा कि प्रियंका और निक को एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद आ रहा है।