{"_id":"5b8f6f12867a55485d3ba429","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-watch-serena-williams-match-in-us-open","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यूएस ओपन की शान बढ़ाई, फोटोज चंद मिनटों में वायरल","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यूएस ओपन की शान बढ़ाई, फोटोज चंद मिनटों में वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस हाल ही में टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन में एकसाथ नजर आए। प्रियंका-निक ने बुधवार की सुबह स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और कैरोलिना प्लिस्कोवा के बीच महिला सिंगल्स का क्वार्टरफाइनल मैच देखा। इस दौरान निक के साथ उनके भाई जो जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर व प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी टेनिस कोर्ट पर मौजूद थे।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
सोशल मीडिया सनसनी बन चुकी प्रियंका-निक की जोड़ी ने यूएस ओपन में सेरेना का मैच देखते हुए कुछ फोटोज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए। प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'परिवार के साथ यूएस ओपन का आनंद लिया।'
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी टेनिस कोर्ट की फोटो डाली है। इस कपल के कई फेन पेज ने भी प्रियंका-निक की यूएस ओपन की फोटो पोस्ट की है, जिसमें विलियम्स ने प्लिस्कोवा को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कैमरा ने भी टूर्नामेंट में आते हुए इस जोड़ी की फोटो कैद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और प्रियंका चोपड़ा पहले भी मिल चुके हैं। इस साल की शुरुआत में सेरेना-प्रियंका को एक दोस्त मेघन मार्कले की शादी में एकसाथ देखा गया था। बता दें कि 18 अगस्त को प्रियंका और निक ने सगाई की थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हुए।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
अब दोनों ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से ब्रेक लेकर साथ घूमने का प्लान बनाया है। हाल ही में प्रियंका-निक कैलिफोर्निया और मेक्सिको के काबो सन लुकास में एकसाथ दिखे थे। इस दौरान जो फोटोज सामने दिखी, उससे लगा कि प्रियंका और निक को एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद आ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।