{"_id":"5c383e93bdec22735c003e0a","slug":"andy-murray-gets-emotional-might-take-retirement-after-australian-open","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंसूओं के साथ एंडी मरे ने की संन्यास की घोषणा, ऑस्ट्रेलियन ओपन हो सकता है आखिरी टूर्नामेंट","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
आंसूओं के साथ एंडी मरे ने की संन्यास की घोषणा, ऑस्ट्रेलियन ओपन हो सकता है आखिरी टूर्नामेंट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एंडी मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटीश टेनिस स्टार एंडी को उम्मीद है कि वह विंबलडन का एक और टूर्नामेंट खेले, लेकिन कुल्हे की समस्या के चलते उन्हें जल्द ही संन्यास लेना पड़ सकता है। फिलहाल, मरे का पूरा ध्यान ऑस्ट्रेलियन ओपन पर लगा है, जो उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट भी साबित हो सकता है।
2 of 6
एंडी मरे
मरे ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें वह संन्यास की घोषणा करते हुए बेहद भावुक हो गए। उन्होंने अपनी कांफ्रेंस की शुरुआत जरूर की, लेकिन उनकी आंखों से आंसू नहीं रूके, जिसकी वजह से वह जल्द ही बाहर चले गए। हालांकि, इस दौरान मरे ने पुष्टि की है कि वह अगले सप्ताह शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड का मैच जरूर खेलेंगे। मगर उन्हें भरोसा नहीं है कि वह कितने लंबे समय तक टेनिस जारी रख सकेंगे।
3 of 6
एंडी मरे
31 वर्षीय मरे ने कहा कि उन्होंने ऑफ-सीजन में ट्रेनिंग शुरू की और उनका प्रमुख लक्ष्य एक आखिरी बार विंबलडन खेलना है। 2013 में ब्रिटीश खिलाड़ी ने खिताब जीतकर 77 साल का सूखा खत्म किया था, लेकिन उन्हें भरोसा नहीं है कि पिछले 20 महीने के दर्द से वह तब तक उबर पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एंडी मरे
तीन बार के ग्रैंडस्लेम चैंपियन ने कहा, 'मैं उस स्तर पर खेल सकता हूं, लेकिन उस स्तर का खेल नहीं खेल पा रहा हूं। मैं दर्द से जूझ रहा हूं। मैं इस तरह खेल जारी नहीं रख सकता। मैंने बहुत कोशिश की ताकि शरीर ठीक हो, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ।'
विज्ञापन
5 of 6
Andy Murray
मरे ने पिछले सप्ताह ब्रिस्बेन ओपन में हिस्सा लिया, जहां वो दूसरे राउंड में बाहर हो गए। इस दौरान देखने में आया कि मरे को चलने में कभी दिक्कत हो रही थी। वह सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के खिलाफ अभ्यास मैच भी पूरा नहीं खेल पाए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।