भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अब अपने खेल से संन्यास ले चुकी हैं। उन्होंने मां के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अपने खेल से दूरी बनाई है। सानिया दुबई में अपने पति शोएब मलिक के साथ रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने घर की तस्वीरें भी शेयर की थीं। दुबई में सानिया का घर बहुत ही शानदार है। इस घर को लेकर सानिया का कहना है कि अगर आप एक बार दुबई में रह लेते हैं तो फिर दुनिया की किसी भी जगह में रहना मुश्किल हो जाता है।
IND vs SA: भारत के खिलाफ मैच से पहले मार्करम ने भरी हुंकार, अपने तेज गेंदबाजों और कोहली को लेकर कही बड़ी बात
2 of 7
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
- फोटो : सानिया मिर्जा (इंस्टाग्राम)
सानिया पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने दुबई में घर लिया है। उनके अलावा भी दुनिया की कई बड़ी हस्तियां दुबई को अपना दूसरा घर मानती हैं। यहां हम सानिया के घर की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
IND vs SA: भारत के खिलाफ मैच से पहले डेल स्टेन का बड़ा दावा, रबाडा-नोर्त्जे दक्षिण अफ्रीका को बनाएंगे चैंपियन
3 of 7
सानिया मिर्जा का घर
- फोटो : कर्ली टेल्स
सानिया ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान अपना घर दिखाया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह लगभग 12 साल से दुबई में रह रही हैं। उन्होंने कहा था कि हम सभी यह मानते हैं कि एक बार आप दुबई में रह लेते हैं तो कहीं और रहना मुश्किल हो जाता है।
T20 World Cup: 'मंगल ग्रह पर भी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने जाऊंगा', पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान
4 of 7
सानिया मिर्जा का घर
- फोटो : कर्ली टेल्स
सानिया ने यह भी बताया था कि इसी साल जुलाई के महीने में वह अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। इससे पहले सानिया और शोएब पाल्म जुमेइराह में एक अलीशान घर में रहते थे।
IND vs SA Weather Report: क्या भारत-दक्षिण अफ्रीका के मैच में भी बारिश बनेगी विलेन, जानें कैसा रहेगा मौसम?
5 of 7
सानिया मिर्जा का घर
- फोटो : कर्ली टेल्स