फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ranji Trophy Match Draw

रणजी ट्रॉफीः सौरभ की गेंदबाजी से यूपी की वापसी, मैच ड्रा

Sun, 02 Dec 2018 11:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Dec 2018 11:17 AM IST
सार

- दूसरी पारी में राजस्थान के छह विकेट झटके
- जवाब में यूपी ने एक विकेट पर 116 रन बनाए
 

विज्ञापन
Ranji Trophy Match Draw
रणजी ट्रॉफी

विस्तार

कानपुर स्थित ग्रीनपार्क स्टेडियम में रणजी मुकाबले के चौथे दिन शनिवार को सौरभ कुमार (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत यूपी की टीम शर्मनाक हार से बच गई। दूसरी पारी में यूपी का प्रदर्शन अच्छा रहा। यूपी के गेंदबाजों ने राजस्थान की टीम को 232 रनों पर आल आउट कर दिया। जवाब में खेलने उतरे यूपी के बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरूआत की। मैच खत्म होने तक यूपी ने एक विकेट खोकर 116 रन बना लिए थे। अंत में मुकाबला ड्रा घोषित कर दिया गया। मैन ऑफ द मैच राजस्थान के गेंदबाज अनिकेत चौधरी बने।
विज्ञापन


पहले दिन यूपी की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। राजस्थान की टीम ने पहले खेलते हुए 311 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। जवाब में यूपी की टीम 214 रन ही बना सकी थी। चौथे दिन का मैच शुरू होने पर राजस्थान के बल्लेबाज एवी गौतम व आरके बिश्नोई क्रीज पर उतरे। यूपी के गेंदबाज सौरभ कुमार ने आरके बिश्नोई को 30 रन पर पवेलियन भेज दिया। यशदयाल ने एवी गौतम को 86 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। तब राजस्थान का स्कोर 181 रन था।
विज्ञापन


इसके बाद सौरभ की गेंद पर आरडी चाहर 18 रन पर उपेंद्र यादव को कैच थमा बैठे। फिर सौरभ की गेंद पर टीएन ढिल्लन शॉट खेलने के लिए क्रीज के आगे निकल गए और विकेट कीपर उपेंद्र यादव ने स्टंपिंग करने में समय नहीं लगाया। उस वक्त ढिल्लन का निजी स्कोर 20 रन था। सौरभ ने एवी चौधरी को तीन रन पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। सौरभ ने टीएम हक को एलवीडब्ल्यू कर राजस्थान की बल्लेबाजी समेट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Ranji Trophy Match Draw
रणजी ट्रॉफी
नाथू सिंह पांच रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। जवाब में उतरे यूपी के बल्लेबाज शिवम चौधरी व मोहम्मद सैफ की जोड़ी ने 85 रनों की पार्टनरशिप की। 27.1 ओवर में टीएन ढिल्लन की गेंद पर शिवम 36 रन पर बोल्ड हो गए। 36वें ओवर की अंतिम गेंद पर आरडी चाहर ने मोहम्मद सैफ को 58 रन पर रनआउट कर दिया। प्रियम गर्ग 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

अंकित और सौरभ चमके
ग्रीनपार्क में चले चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी मैच में यूपी के गेंदबाज अंकित राजपूत व सौरभ कुमार चमके हैं। पहली पारी में गेंदबाज अंकित राजपूत ने पांच विकेट लिए थे। दूसरी पारी में सौरभ कुमार ने बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए राजस्थान के छह विकेट झटके। दोनों के लिए ही ग्रीनपार्क स्टेडियम लकी साबित हुआ है।

Ranji Trophy Match Draw
रणजी ट्रॉफी
रैना के साथ सेल्फी खिचाने की होड़
मैच खत्म होेने के बाद सुरेश रैना को देखने के लिए पवेलियन के मेन गेट पर दर्शकों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही सुरेश रैना बाहर निकले तो लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इसके बाद रैना ने एक-एक कर सभी बच्चों के साथ सेल्फी खिचाई और करीब पांच मिनट बाद गेट से होटल के लिए रवाना हुए। इस दौरान एक प्रशंसक ने रैना को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

टीम प्लान के हिसाब से निर्णय लिया 
यूपी टीम के मैनेजर संजीव जखमोला ने बताया कि टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही था। टीम प्लान के हिसाब से ही निर्णय लिया गया था। हमारी टीम के खिलाड़ियों ने दोनों पारी में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। शुरुआती दौर में हम सफल नहीं हुए थे, मगर बाद में हमें सफलता मिली। गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी अच्छा था। जखमोला ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी कमजोर रही हैं। पूरी टीम ने मेहनत की और ग्राउंड पर अच्छा प्रदर्शन भी किया।

Ranji Trophy Match Draw
रणजी ट्रॉफी
एंटी करप्शन के इन्फॉरमेशन मैनेजर ने किया निरीक्षण
ग्रीनपार्क में चल रही रणजी ट्रॉफी मैच के अंतिम दिन बीसीसीआई के एंटी करप्शन विभाग के इन्फॉरमेशन मैनेजर धीरज मल्होत्रा ने ग्रीनपार्क का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 12 बजे धीरज सफेद रंग की कार से ग्रीनपार्क के पवेलियन गेट पर पहुंचे तो यूपीसीए के आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया।  उन्होंने मैदान में लगे सीसीटीवी कैमरेे देखे। इसके बाद सिक्योरिटी गार्डों के बारे में भी जानकारी जुटाई। डायरेक्ट रूम, पवेलियन रूम, अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, खिलाड़ियों के बैठने के स्थान, इंपायर रूम व अन्य जगहों पर निरीक्षण किया। करीब 45 मिनट बाद वह कमला क्लब पहुंचे। वहां सीके नायडू ट्रॉफी का मैच चल रहा था। वहां उन्होंने करीब 40 मिनट तक निरीक्षण किया। 

खिलाड़ियों के करीब पहुंचा दरोगा
ग्रीनपार्क में रणजी मैच के दौरान शनिवार को यूपीसीए की बड़ी चूक देखने को मिली। बीसीसीआई के एंटी करप्शन विभाग के इन्फॉरमेशन मैनेजर धीरज मल्होत्रा जैसे ही वहां से रवाना हुए तो एक दरोगा पवेलियन गेट से अंदर घुस गया। वह सीधे ग्राउंड पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों के पास तक पहुंच गया। उसे रास्ते में किसी ने नहीं रोका। खिलाड़ियों तक पहुंचने के लिए दरोगा ने तीन गेट पार किए, मगर किसी भी सुरक्षा कर्मी की निगाह उन पर नहीं पहुंची। इसी बीच मीडिया के एक साथी ने कैमरा निकाला और दरोगा की तरफ किया तो यूपीसीए का एक कर्मचारी दौड़ कर ग्राउंड पर पहुंचा और दरोगा को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed