दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू आज अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगी। वह वेंकट दत्ता साई के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों ने 14 दिसंबर (शनिवार) को सगाई रचाई थी। अब भारतीय स्टार परिणय सूत्र में बंधने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, यह शाही शादी विश्व प्रसिद्ध लेकसिटी उदयपुर के होटल राफेल्स में होगी, जो उदयसागर झील के किनारे स्थित है। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या करीब 140 बताई जा रही है।
2 of 4
पीवी सिंधू
- फोटो : pvsindhu1
शादी से पहले हुई खास तैयारियां
शनिवार को होटल में प्री-वेडिंग शूट और मेहंदी-संगीत की रस्में आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम में केवल करीबी दोस्त, रिश्तेदार, और परिवार के सदस्य शामिल हुए। होटल को खासतौर पर इस शादी के लिए राजस्थानी वास्तुकला के साथ सजाया गया है।
3 of 4
सचिन-सिंधू-वेंकट
- फोटो : @sachin_rt
कौन-कौन होंगे शामिल?
पीवी सिंधू और वेंकट दत्ता साई की शादी में खेल, फिल्म और राजनीति जगत की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें सचिन तेंदुलकर, नीरज चोपड़ा, आलिया भट्ट और अन्य कई नामचीन हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
4 of 4
पीवी सिंधू
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं पीवी सिंधू के होने वाले पति वेंकट दत्ता साई?
बैडमिंटन खिलाड़ी के होने वाले पति वेंकट दत्ता साई पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजी में कार्यकारी निदेशक हैं। वेंकट ने फाउंडेशन ऑफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज/लिबरल स्टडीज से डिप्लोमा किया है। उन्होंने 2018 में फ्लेम यूनिवर्सिटी बैचलर ऑफ बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन से बीबीए अकाउंटिंग एंड फाइनेंस पूरा किया और फिर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बंगलूरू से डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री हासिल की। वेंकट के लिंक्डिन प्रोफाइल के मुताबिक, वह JSW के साथ समर इंटर्न के साथ-साथ इन हाउस कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने प्रोफाइल में यह भी बताया है कि वह आईपीएल टीम को भी मैनेज कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में सोर एप्पल एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया है। पीवी सिंधू के शादी के इवेंट्स 20 दिसंबर से शुरू होंगे और दोनों परिवार 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी देंगे।