यह बात तो एक दम साफ हो गई है कि WWE बड़े पैमाने पर जिंदर महल में निवेश कर रहा है। इस मकसद का सीधा-सीधा अर्थ है कि कंपनी भारत में अपनी जड़ें और मजबूत करना चाहती है। चैंपियन बनने के बाद महल ने अपनी जीत का जश्न मनाया। इस जश्न को यादगार मनाने के लिए कंपनी ने जमकर पैसा बहाया। कंपनी ने महल के रूप में ब्रह्मास्त्र चलाया है।
पू्र्व WWE चैंपियन ने पीएम मोदी को लेकर कही ऐसी बात, आहत हो गए भारतीय
महल सवा सौ करोड़ की आबादी वाले भारत के लिए हीरो हैं और WWE के मौजूदा मार्केट के लिए यानी अमेरिका के लिए विलेन। इस दो तरफा वार के लिए WWE ने भरपूर खर्च किया, मगर अपने कमेंटेटर्स को पूरी जानकारी नहीं दी। वो भांगड़े की ताल और ढोल की थाप में इतने मशगूल हो गए की काफी कुछ बोल गए, जो कई भारतीयों के गले से नीचे नहीं उतरा।
पू्र्व WWE चैंपियन ने पीएम मोदी को लेकर कही ऐसी बात, आहत हो गए भारतीय
WWE के पूर्व चैंपियन और मौजूदा कमेंटेटर जॉन 'ब्रैडशॉ' लेफील्ड (जेबीएल) हर सप्ताह अपनी गलतियों के लिए फैंस के निशाने पर होते हैं। मगर, इस बार उनकी जबान भारत के दो बड़े नामों को लेकर फिसल गई। जेबीएल ने पहले तो महात्मा गांधी की बात को गलत शब्दों में बताया गया। हालांकि, उन्होंने शब्दों का अनुवाद करते हुए अपनी इच्छानुसार शब्द बदल लिए।
पू्र्व WWE चैंपियन ने पीएम मोदी को लेकर कही ऐसी बात, आहत हो गए भारतीय
मगर इसके बाद जेबीएल की फिसलती जुबान और फिसलती गई और उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिंदर महल को निजी तौर पर फोन करके बधाई दी। हालांक, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, मगर ऐसा इस बात की संभावना को भी पूरी तरह नहीं नकारा जा सकता। मगर इकसे बाद जेबीएल ने पीएम मोदी को लेकर जो कहा वो करोड़ों भारतीयों को बुरा लग गया।
पू्र्व WWE चैंपियन ने पीएम मोदी को लेकर कही ऐसी बात, आहत हो गए भारतीय
इसके बाद जेबीएल ने कहा कि जिंदर महल की जीत की खुशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। हालांकि, यह बात पूरी तरह गलत निकली और उनके इस 'झूठ' ने करोड़ो भारतीय कर्मचारियों को आहत कर दिया। लोगों को उम्मीद थी कि मिल्खा सिंह की सफलता पर जैसे एक दिन का अवकाश मिला था, वैसे ही जिंदर महल की कामयाबी पर भी ऐसी ही कोई घोषणा होती।