फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियन युवराज सिंह की शान में WWE रिंग में हुआ जोरदार भांगड़ा

Wed, 24 May 2017 10:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Wed, 24 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
WWE Champions Jinder Mahal Celebrates His Victory With Bhangra
WWE - फोटो : WWE
जिंदर महल ने 13 बार WWE चैंपियन रहे रैंडी ऑर्टन को हराकर अपना नाम इतिहास में अमर कर लिया है। जिंदर WWE चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय मूल के रेसलर हैं। गौरतलब है कि खली ने भी WWE का खिताब अपने नाम किया था, मगर वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ही बन पाए और WWE बेल्ट अपने नाम नहीं कर पाए। जिंदर महल की कामयाबी अपने आप में खासी अप्रत्याशित है।
WWE Champions Jinder Mahal Celebrates His Victory With Bhangra
जिंदर महल - फोटो : WWE
देखा जाए तो जिंदर महल की कामयाबी और भी बड़ी हो जाती है क्योंकि उन्होंने जिस दौर में रैंडी ऑर्टन को हराया है, उसे कंपनी के लिहाज से बदलाव का दौर कहा जा रहा है। रैंडी ऑर्टन और जॉन सीना जैसे दिग्गज को क्रमश: 13 और 16 बार WWE का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम कर चुके हैं, उनका करियर ढलान पर है। ऐसे में कंपनी एजे स्टाइल्स, शिनसुके नाकामुरा या सैमी जेय्न जैसे स्टार्र पर निवेश करने के बजाय नई और युवा प्रतिभा पर दांव खेलती नजर आ रही है।
WWE Champions Jinder Mahal Celebrates His Victory With Bhangra
जिंदर महल - फोटो : WWE
बता दें कि जिंदर महल का असली नाम युवराज सिंह ढेसी हैं और वो विख्यात पहलवान गामा सिंह के भतीजे हैं। कनाडा में जन्मे 30 वर्षीय महल पंजाबी बोलने में माहिर है। उनका कहना है कि वो खुद को भारतीय ही मानते हैं। कंपनी ने भी उन्हें भारत के चेहरे के रूप में ही पेश किया है। महल के इस जश्न में उनके साथ सिंह ब्रदर्स भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
WWE Champions Jinder Mahal Celebrates His Victory With Bhangra
जिंदर महल - फोटो : WWE
बैकलेश में खिताब जीतने के बाद जिंदर महल ने स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड में शानदार सेलिब्रेशन किया। महल के इस जश्न में जबरदस्त आतिशबाजी और देसी भांगड़े का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। महल की कामयाबी का जश्न भारतीयों ने जमकर मनाया। रिंग में अपने संबोधन में महल ने कहा कि वो लोग बेवकूफ थे, जिन्होंने सोचा कि वो चैंपियन बनने में सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन
WWE Champions Jinder Mahal Celebrates His Victory With Bhangra
WWE - फोटो : WWE
जिंदर महल ने अपने लोगों से पंजाबी में बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपना वादा पूरा किया और WWE चैंपियन बने। बता दें कि यह महल की WWE में पहली सफलता है और वो सीधा ही WWE चैंपियन ही बने हैं। देखिए कैसे महल ने अपनी कामयाबी का जश्न मनाया:

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed