जॉन सीना 21वीं शताब्दी में WWE का चेहरा बन कर उभरे। जब द रॉक, स्टोनकोल्ड, हल्क होगन जैसे दिग्गजों ने प्रो रेसलिंग से विदा ली, तब जॉन सीना ने अपने कंधो पर कंपनी को उठाया और संभवत: सबसे बड़े रेसलर बन कर उभरे। हालांकि 15 बार का वर्ल्ड चैंपियन अब अपने करियर के आखरी दौर पर हैं।
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
अगर यह कहा जाए कि जॉन सीना का दौर अब खत्म हो गया है तो गलत नहीं होगा। जॉन सीना अब कभी-कभार नजर आने वाले सुपरस्टार बन जाएंगे। सीना अब अगली पीढ़ी के रेसलर्स को बागडोर देकर नए रोल में दिखेंगे, जहां वो नए बड़े स्टार्स को बतौर सुपरस्टार आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं। ऐसे में देखते हैं कि कौन जॉन सीना के मेन स्टार के रूप में करियर का आखिरी विरोधी हो सकता है:
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
सीएम पंक
जॉन सीना और सीएम पंक की दुश्मनी जगजाहिर रही है। हालांकि पंक की WWE में वापसी काफी मुश्किल है, मगर दोनों के बीच मैच फैंस को काफी पसंद आएगा। 37 साल के पंक भी अपने करियर के आखरी दौर में हैं। हालांकि पंक ने कहा था कि वो कभी WWE में वापिस नहीं आएंगे, मगर वो भी एक ऑप्शन हो सकते हैं।
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
फिन बैलर
WWE में बेहद कम टाइम में बड़ी जगह बनाने वाले फिन बैलर भी जॉन सीना के आखिरी विरोधी हो सकते हैं। अभी इंजुरी से जूझ रहे बैलर कंपनी का भविष्य हैं और फैंस के चहेतों में से एक हैं। अगर बैलर बतौर हील वापसी करते हैं, तो सीना का आखिरी प्रतिद्वंद्वी के रूप में उन्हें देखना काफी दिलचस्प होगा।
तो इस रेसलर के खिलाफ जॉन सीना लड़ सकते हैं अपना आखरी मैच!
5 of 9
शिन्सुके नाकामुरा
- फोटो : getty
शिन्सुके नाकामुरा
इस जापानी रेसलर में पूरी काबिलियत है कि वो सीना जैसे टॉप स्टार के करियर का आखरी प्रतिद्वंद्वी बने। दुनिया भर के रिंग्स में अपना लोहा मनवा चुके नाकामुरा के पास वो टेलेंट और क्षमता है कि वो भी एक टॉप स्टार बने। मगर उनका ऐसा कर पाना बेहद मुश्किल है।