रियो ओलंपिक का रंगारंग और भव्य कायर्क्रम के साथ ही आगाज हो गया। आपको इन 7 चीजों के लिए 31वां ओलंपिक जरूर देखना चाहिए।
हो गया 31वें ओलंपिक का आगाज, आप क्यों देखें इसे ये रहे 7 बड़े कारण
ओलंपिक इतिहास में सर्वाधिक 18 गोल्ड सहित कुल 22 पदक अपने नाम करने वाले 31 वर्षीय अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स अपने पांचवें और आखिरी ओलंपिक में उतरेंगे। उनके प्रदर्शन पर निश्चित तौर पर सभी की निगाहें होंगी। यह देखना होगा कि वह अपने गोल्ड सहित कुल पदकों की संख्या कहां तक पहुंचा पाता है।
हो गया 31वें ओलंपिक का आगाज, आप क्यों देखें इसे ये रहे 7 बड़े कारण
जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट इस बार भी पूरे फॉर्म में हैं और जलवा देखने को बेताब हैं। वह बीजिंग के बाद लंदन ओलंपिक में 3-3 गोल्ड जीत चुके हैं। रियो में ट्रैक एंड फील्ड मुकाबले 12 अगस्त से शुरू होंगे। ऐसे में सौ मीटर की रेस में बोल्ट का जलवा प्रशंसकों को 14 अगस्त को देखने को मिलेगा, जिसका सभी लोग सांसें रोके अभी से इंतजार कर रहे हैं।
हो गया 31वें ओलंपिक का आगाज, आप क्यों देखें इसे ये रहे 7 बड़े कारण
4 of 8
लिएंडर पेस
- फोटो : getty
लिएंडर पेस जो ओलंपिक खेलों में भारत के इतिहास पुरुष बन चुके हैं। वह रिकॉर्ड सातवीं बार ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारत के पहले एथलीट हो गए हैं। वह 1996 में देश को टेनिस के एकल से कांस्य पदक दिला चुके हैं और अब इस बार उनसे पुरुष युगल से रोहन बोपन्ना के साथ एक और पदक की आस है।
हो गया 31वें ओलंपिक का आगाज, आप क्यों देखें इसे ये रहे 7 बड़े कारण
5 of 8
साइना नेहवाल
- फोटो : facebook
योगेश्वर दत्त और साइना नेहवाल ये दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने पिछले ओलंपिक (लंदन) में देश के लिए पदक जीता था और इस बार भी वे बड़े पदक के दावेदार हैं।