ब्राजील की राजधानी रियो में 31वें ओलंपिक खेलों का रंगारंग आगाज हो गया है। रियो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शहर के माराकैना स्टेडियम में हुआ।उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने की। उनके पीछे भारतीय दल चल रहा था। लेकिन भारत की पुरुष हॉकी टीम ने इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।
ब्राजीली राष्ट्रपति ने औपचारिक शुरुआत की घोषणा
2 of 10
उद्घाटन समारोह में दिखी ब्राजील की सांस्कृतिक झलक
ब्राजील के अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने ओलंपिक खेलों की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की। रियो के पहले दिन सानिया मिर्जा और प्रार्थना थोम्बरे चीन की झांग और पेंग की जोड़ी के खिलाफ महिला युगल के मुकाबले में उतरेंगी। इसके अलावा लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पोलैंड के मार्सेल मटकोवस्की और लुकास कुबोट के साथ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।
रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज
इस खेल आयोजन में 206 देशों की टीमें और एक शरणार्थी टीम 28 खेलों में दमखम आजमाने के लिए ब्राजील में हैं। लेकिन इस उद्घाटन समारोह में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हिस्सा नहीं लिया। माना जा रहा है कि इसके पीछे समय से जर्सी की व्यवस्था नहीं होना मुख्य कारण है। लेकिन टीम का कहना है कि अगले दिन मैच होने के कारण उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुए।
रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज
भारतीय हॉकी टीम ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लिया। वजह छह अगस्त को टीम का आयरलैंड के साथ होने वाला मैच बताया जा रहा है क्योंकि लंबे समय तक चलने वाले रंगारंग कार्यक्रम के चलते तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं। मगर सूत्रों की मानें तो कारण पहला मैच नहीं बल्कि उस किट का फिट न आना है जो उद्घाटन समारोह के लिए अधिकृत की गई थी। जो किट खिलाड़ियों को दी गई वो उनको फिट नहीं आ रही थी। खिलाड़ियों के पास किट को फिट कराने का समय नहीं रहा क्योंकि भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी देर से रियो पहुंचे।
हालांकि महिला हॉकी टीम ने उद्घाटन समारोह का विधिवत हिस्सा लिया।
रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज
छत्तीस साल बाद पदक की दावेदारी में शामिल हो रही पुरुष हॉकी टीम को खेल गांव में पहुंचने के बाद से ही असुविधाओं और समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है। खिलाड़ियों को कुर्सियों और टेबल की कमी महसूस हो रही है। भारतीय हॉकी टीम के कोच रोलैंट ओल्टमेंस इस बारे में भारतीय दल के शेफ डि मिशन राकेश गुप्ता से शिकायत कर चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में भारतीय हॉकी खिलाड़ी खुद अपने आप कुर्सी एसेंबल करते नजर आ रहे हैं।