फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन ऐसे मौके जब WWE की रिंग में जॉन सीना की खूब पिटाई हुई

Sun, 09 Aug 2020 09:34 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 09 Aug 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Three Time when John Cena was heavily beaten in the WWE ring
जॉन सीना

WWE दुनिया का सबसे बड़ा रेसलिंग शो है और जॉन सीना इसके सुपरस्टार रहे हैं। वैसे तो इसमें काफी हद तक चीजें पहले से तय होती है, मतलब शो की स्टोरीलाइन के अनुसार सेट होती हैं। जॉन सीना एक ऐसा नाम है, जिसके खिलाफ रिंग में उतरकर कई पहलवान सुपरस्टार बन गए। पिछले कई सालों में WWE ने ऐसी कई तकनीक अपनाई, जिससे सीना के जरिए दूसरे रेसलर का नाम बनवाया जाए। 16 बार के पूर्व WWE चैंपियन अब रिंग में कम ही नजर आते हैं, लेकिन उनके करियर में ऐसे कई पल रहे हैं, जब उन्हें रिंग या उसके बाहर दूसरे सुपरस्टार्स के हाथों मार खानी पड़ी।

Three Time when John Cena was heavily beaten in the WWE ring
जॉन सीना

30 मई 2016 को हुए रॉ के एपिसोड में जॉन सीना ने वापसी की थी। WWE ने उनकी वापसी को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया, जिससे फैंस को कुछ बड़ा होने की उम्मीद थी। सीना के वापसी के बाद प्रोमो करते हुए एजे स्टाइल्स बाहर आए। ठीक उसी वक्त कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज भी बाहर आ गए। ऐसा लग रहा था कि वो जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को मारेंगे, लेकिन तभी एजे ने पार्टी बदल दी। उसके बाद एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन ने मिलकर जॉन सीना को बुरी तरह मारा।

Three Time when John Cena was heavily beaten in the WWE ring
The Wyatt Family - फोटो : सोशल मीडिया

वायट फैमिली की मेन रोस्टर में शुरुआत शानदार रही। वायट फैमिली और जॉन सीना के बीच दुश्मनी काफी समय तक चली। वायट फैमिली ने जिस तरह से उन्होने जॉन सीना को मारा था, उसे कोई नहीं भूल सकता। उन्होने न सिर्फ सीना को पीटा था, बल्कि उन्हें एक शीप मास्क भी पहना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three Time when John Cena was heavily beaten in the WWE ring
ब्रॉक लेसनर

समरस्लैम में जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर के बीच एक जोरदार मुकाबला हुआ। फैंस को उम्मीद थी सीना लेसनर को हरा देंगे, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। लैसनर ने उस मुकाबले में सीना को 15 सुपलेक्स दिए और दो खतरनाक f5। सीना मैच में एक समय के बाद लेसनर को बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पाए और अंत में लेसनर WWE चैंपियन बन गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed