फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो 12 चेहरे, जिन्होंने CWG 2018 में भारत को दिलाया 12 गोल्ड

Wed, 11 Apr 2018 04:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
these are the gold medal winner so far in Commonwealth Games 2018 at gold coast
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का बुधवार को सातवां दिन था। भारत के खाते में अब तक 24 मेडल आ चुके हैं, जिनमें से 12 गोल्ड हैं। आइये जानते हैं उन 12 चेहरों के बारे में जिन्होंने किया देश का नाम रोशन...

श्रेयसी सिंह 

these are the gold medal winner so far in Commonwealth Games 2018 at gold coast

महिला डबल ट्रैप में भारत की महिला शूटर श्रेयसी सिंह ने गोल्ड मेडल जीता है। दिल्ली की रहने वाली 26 साल की श्रेयसी ने शूट ऑफ मुकाबले में दोनों निशाने सही लगाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने चारो राउंड में (24,25,22,25) कुल 96 का स्कोर हासिल कर अपनी प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया की एम्मा कॉक्स को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

हीना सिद्धू

these are the gold medal winner so far in Commonwealth Games 2018 at gold coast
मनु और हीना

पंजाब की रहने वाली भारत की स्टार महिला शूटर हीना सिद्धू ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कुल 38 अंकों के फाइनल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई शूटर एलिना गलिआबोविच 35 अंकों के फाइनल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और सिल्वर मेडल जीता, जबकि तीसरे स्थान पर  26 अंकों के साथ मलेशिया की आलिया सजान रहीं और उन्हें ब्रॉन्ड मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इसके पहले उन्होंने 10 मीटर शूटिंग प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल पर निशाना दागा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट

these are the gold medal winner so far in Commonwealth Games 2018 at gold coast
साइना नेहवाल

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बदौलत भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम ने मलेशिया को 3-1 से हराकर कॉमनवेल्थ के इतिहास में पहली बार गोल्ड मेडल जीता। साइना ने चौथे सिंगल्स मुकाबले में मलेशिया की सोनिया चियाह को 21-11,19-21 और 21-9 से हराया। मिक्स्ड टीम इवेंट के दूसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने ली चोंग वेई को हराकर भारत को मलेशिया के खिलाफ 2-0 से बढ़त दिला दी है। श्रीकांत ने 21-17, 21-14 से मुकाबला जीता। भारतीय की मिक्स्ड डबल जोड़ी सात्विक सात्विक रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने मलेशिया की पेंग सून चान और लुई जिंग गो की जोड़ी से पहला गेम 21-14 से 19 मिनट में जीता।

विज्ञापन

मेन्स टेबल टेनिस टीम

these are the gold medal winner so far in Commonwealth Games 2018 at gold coast
मेन्स टेबल टेनिस टीम

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने नाइजीरिया को 3-0 से शिकस्त देकर मेन्स टेबल टेनिस टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल के शुरुआती मुकाबले में अचंता कमल ने नाइजीरिया के बोडे अबिओदुन से पहला सेट गंवाने के बाद 3-1 से मैच अपने नाम किया। उन्होंने 4-11, 11-5, 11-4, 11-9 से जीत दर्ज की। टीम के युवा खिलाड़ी साथियान गनासेकरन ने भी पहले सेट में फिसलने के बाद सेगुन तोरेओला को 3-1 से हराया। उन्होंने यह मुकाबला 10-12, 11-3, 11-3, 11-4 अपने नाम किया। इसके बाद साथियान और हरमीत देसाई की भारतीय जोड़ी ने अबिओदुन और ओलाजिदे ओमोतायो की जोड़ी को सीधे सेटो में 11-8, 11-5, 11-3 से मात देकर टीम के लिए गोल्ड मेडल पक्का किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed