फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहलवान बजरंग और संगीता फोगाट की शादी की रस्में शुरू, विवाह में होंगे आठ फेरे

Mon, 23 Nov 2020 11:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 23 Nov 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
The wedding rituals of Bajrang Punia and Sangeeta Phogat begin, there will be eight rounds in the marriage, one rupee will be received
बजरंग पुनिया और संगीता फोगाट - फोटो : instagram@Sangeetaphogat

द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबीर फोगाट के घर एक बार फिर से शहनाई गूंजने वाली है और इस बार उनकी तीसरे नंबर की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान संगीता फोगाट के हाथ पीले होने वाले हैं। संगीता 25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया के साथ आठ फेरे लेंगी। कोरोना महामारी की वजह से शादी समारोह सादगीपूर्ण माहौल में बलाली गांव में ही संपन्न होगा।

The wedding rituals of Bajrang Punia and Sangeeta Phogat begin, there will be eight rounds in the marriage, one rupee will be received
संगीता फोगाट - फोटो : instagram@Sangeetaphogat

शादी की रस्में शुरू 
इससे पहले शनिवार से संगीता के बलाली स्थित घर पर शादी की रस्में शुरू हो गई और बान की रस्म अदा की गई। समारोह में संगीता की बड़ी बहन एवं दंगल गर्ल गीता फौगाट भी शामिल हुई। उनके अलावा केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे। संगीता के भाई राहुल ने बताया कि 23 नवंबर को महिला संगीत और 24 नवंबर को मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि शादी बिल्कुल सादगी से संपन्न होगी जिसके लिए परिवार स्तर के समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

The wedding rituals of Bajrang Punia and Sangeeta Phogat begin, there will be eight rounds in the marriage, one rupee will be received
गीता और संगीता फोगाट - फोटो : instagram@Sangeetaphogat

सादगीपूर्ण तरीके से शादी समारोह
संगीता के पिता महाबीर फोगाट का कहना है कि दोनों परिवारों की रजामंदी से सगाई पहले ही कर दी गई थी। दोनों परिवारों ने मिलकर सादगीपूर्ण तरीके से शादी समारोह करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि बरात में केवल 20 आदमी ही आएंगे। कोरोना के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
 
View this post on Instagram

A post shared by Sangeetaphogat (@sangeetaphogat57)

विज्ञापन
विज्ञापन
The wedding rituals of Bajrang Punia and Sangeeta Phogat begin, there will be eight rounds in the marriage, one rupee will be received
विनेश और बजरंग - फोटो : file pic

बजरंग और संगीता ने जीते हैं कई अंतरराष्ट्रीय पदक
संगीता और बजरंग दोनों ही पेशेवर पहलवान हैं। बजरंग पूनिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में अब तक तीन मेडल जीते हैं और टोक्यो ओलंपिक के पदक दावेदारों में से एक हैं। वहीं संगीता फोगाट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
The wedding rituals of Bajrang Punia and Sangeeta Phogat begin, there will be eight rounds in the marriage, one rupee will be received
संगीता फोगाट - फोटो : instagram@Sangeetaphogat

गीता और बबीता की तरह संगीता भी लेगी आठ फेरे
संगीता के पिता महाबीर फोगाट ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी गीता और बबीता फोगाट ने अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे। आठवां फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाओ के तहत था। उनकी तीसरी बेटी संगीता भी इस परंपरा को बरकरार रखेगी और बजरंग के साथ आठ फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधेगी।
 
View this post on Instagram

A post shared by Sangeetaphogat (@sangeetaphogat57)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed