फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द ग्रेट खली ने की WWE में धमाकेदार एंट्री, जिंदर महल को जिताया टाइटल

Mon, 24 Jul 2017 03:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 24 Jul 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
the great khali makes sensational entry in wwe battleground, audience goes mad
द ग्रेट खली - फोटो : twitter

द ग्रेट खली ने WWE में धमाकेदार एंट्री की है। उन्होंने स्मैकडाउन के एक्सक्लूसिव पे-पर-व्यू बैटलग्राउंड में अचानक एंट्री फैंस को चौंका दिया। खली ने भारतीय मूल के रेसलर और WWE चैंपियन जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन के बीच पंजाबी प्रिजन मैच में शिरकत की। उल्लेखनीय है कि द ग्रेट खली ने अपने थीम सोंग पर एंट्री नहीं की बल्कि उन्होंने जिंदर महल के थीम सोंग पर ही एंट्री की।

the great khali makes sensational entry in wwe battleground, audience goes mad
जिंदर महल और खली - फोटो : twitter

द ग्रेट खली को देखकर रैंडी ऑर्टन तो चौंक ही गए, उनके साथ-साथ ऑडियंस भी दंग रह गई। खली जब आए तब रैंडी ऑर्टन जीत के करीब थे, लेकिन भारत के स्टार रेसलर ने उनकी गर्दन पकड़ ली और प्रिजन से बाहर नहीं निकलने दिया। इसके बाद जिंदर महल उठ गए और उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर अपना टाइटल डिफेंड कर लिया। इस मैच में द ग्रेट खली ने जिंदर की मदद की जिसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स ने भारतीय फैंस को संदेश दिया और खुद को बेहतर बता दिया। जिंदर महल और द ग्रेच खली ने इस जीत के बाद किसी को भी अपने सामने कुछ नहीं समझा और स्मैकडाउन के सुपरस्टार एजे स्टाइल्स और जॉन सीना से भी बेहतर खुद को करार दिया।

the great khali makes sensational entry in wwe battleground, audience goes mad
बैटलग्राउंड - फोटो : twitter

ग्रेट खली अब WWE कंपनी का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन बैटलग्राउंड में उनकी एंट्री ने तहलका मचा दिया। खली ने भले ही जिंदर महल के म्यूजिक पर एंट्री की, लेकिन उन्हें देखते ही रैंडी ऑर्टन खौफ खा गए। याद रहे कि जिंदर एक मिड कार्ड सुपरस्टार थे। रैसलमेनिया 33 के बाद हुए सुपरस्टार शेक अप में उन्हें ब्लू ब्रांड में डाला गया। स्मैकडाउन में आते ही जिंदर नंबर-1 कंटेडर बने और बैकलैश में रैंडी ऑर्टन को खिताबी मुकाबले में हरा कर चैंपियनशिप जीती और सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच मनी इन द बैंक में फाइट हुई, लेकिन एक बार फिर बाजी जिंदर महल ने मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
the great khali makes sensational entry in wwe battleground, audience goes mad
पंजाबी प्रिजन मैच - फोटो : twitter

अब देखना होगा समरस्लैम पीपीवी में जिंदर के खिलाफ कौन लड़ता है। जिंदर महल ने लगातार तीन बार रैंडी को खिताब के लिए मात दी है, पहले बैकलैश में उनसे टाइटल जीता, मनी इन द बैंक में हराया और अब पंजाबी प्रिजन मैच में जीत दर्ज की। हालांकि इस मैच में जिंदर को अन्य लोगों की काफी मदद मिली, जिंदर मानते है कि ये उनका प्लान था। जिंदर ने टॉकिंग स्मैक में बताया कि यहीं वजह थी कि उन्होंने रैंडी के खिलाफ पंजाबी प्रिजन मैच रखा था।

विज्ञापन
the great khali makes sensational entry in wwe battleground, audience goes mad
जिंदर - फोटो : twitter

रैंडी ऑर्टन जैसे ही प्रिजन पर चढ़े उसी वक्त जिंदर महल का म्यूजिक बज गया और द ग्रेट खली रिंग की तरफ आते दिखे। उन्होंने रैंडी ऑर्टन की गर्दन पकड़ ली और उतनी देर में जिंदर महल प्रिजन के बाहर निकल गए। द ग्रेट खली वो इंसान है जिसने पंजाबी प्रिजन मैच की रचना की थी और इस मैच में दस्तक देकर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें बड़ा सुपरस्टार कहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed