{"_id":"5ad441ac4f1c1b350b8b4cd2","slug":"sania-mirza-slams-trolls-after-his-tweet-on-kathua-rape-and-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सानिया मिर्जा से कहा तुम पाकिस्तानी हो, भारतीय टेनिस स्टार ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया मिर्जा से कहा तुम पाकिस्तानी हो, भारतीय टेनिस स्टार ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
कई इंटरनेशनल-नेशनल इवेंट में भारत का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली जानी-मानी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की देशभक्ति पर ही सवाल उठाए गए हैं। हर छोटे-बड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली इस टेनिस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर कठुआ में 8 साल की बच्ची से हुए गैंगरेप और हत्या मामले पर दुख जताया था। अगली स्लाइड में जानिए फिर आगे क्या हुआ...
सानिया मिर्जा ने ट्वीट किया कि, 'क्या हम दुनिया में अपने देश की छवि को इस तरह से पेश करना चाहते हैं? अगर हम इस 8 साल की लड़की के लिए अपने लिंग, जाति, रंग और धर्म की परवाह किए बिना खड़े नहीं हो सकते हैं, तो हम इस दुनिया में किसी भी चीज के लिए खड़े नहीं हो सकते। यहां तक कि मानवता के लिए भी नहीं...'
#KathuaCase #UnnaoCase #Andeverywherejusticeneedstobeserved 🙏🏽 pic.twitter.com/a9FgcSxobc
— Sania Mirza (@MirzaSania) April 13, 2018
सानिया के इस ट्वीट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आई। कुछ लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की तो ऐसे कई थे जिन्होंने इस टेनिस चैंपियन पर जमकर ताना मारा। इन्हीं में से एक यूजर ने सनिया के लिए लिखा कि...मैडम, आपने पाकिस्तान में शादी की थी। अब आप भारतीय नहीं रहीं। मगर फिर भी आप ट्वीट करती हैं, कभी पाकिस्तानी आतंकियों के हाथों मारे गए बेगुनाहों और मासूमों के लिए भी ट्वीट कीजिए।
Is this really the kind of country we we want to be known as to the world today ?? If we can’t stand up now for this 8 year old girl regardless of our gender,caste,colour or religion then we don’t stand for anything in this world.. not even humanity.. makes me sick to the stomach pic.twitter.com/BDcNuJvsoO
— Sania Mirza (@MirzaSania) April 12, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसके बाद सानिया ने भी ट्रोलर को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'पहली बात तो ये कि कोई भी किसी देश में शादी नहीं करता, आप एक व्यक्ति से शादी करते हैं। दूसरी बात, ये कि आप मैं भारत के लिए खेलती हूं। मैं भारतीय हूं और हमेशा रहूंगी। आप नहीं बता सकते कि मैं कौन से देश की नागरिक हूं। जब आप देश और धर्म से ऊपर उठकर देखेंगे, तो तब जाकर इंसानियत के लिए खड़े होंगे।'
First of all nobody marries ‘into’ anywhere .. you marry a person! Secondly NO LOW LIFE like you will tell me which country I belong to.. I play for India,I am Indian and always will be.. nd maybe if u look beyond religion and country one day you may just also stand for humanity! https://t.co/0rF9SwG7WT
— Sania Mirza (@MirzaSania) April 12, 2018
विज्ञापन
आखिर क्या है कठुआ केस
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 10 जनवरी को 8 साल की बच्ची लापता होने के 7 दिन बाद उक्षत-विक्षत हालत में मिलती है, जिसकी हत्या की जा चुकी थी। आरोपों के मुताबिक बच्ची के साथ 3 बार गैंगरेप किया गया। दरिंदगी के बाद बच्ची का गला दबाया गया और सिर पर दो बार पत्थर मारा गया, ये तय करने के लिए कि वह मर चुकी है। इसके बाद से ही पूरे देश में रेप जैसी घिनौनी हरकत के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं।