पिछले 25 सालों से WWE के साथ जुड़े दुनिया के सबसे मशहूर रेसलरों में से एक अंडरटेकर काफी समय से एक्शन से बाहर हैं। रेसलमेनिया-32 के बाद वो रिंग में नजर नहीं आए हैं। यह अब तक नहीं पता चल पाया है कि वो रिंग में कब वापसी करेंगे।
अंडरटेकर के आए कैसे दिन, चलने के लिए ले रहे हैं सहारा
अंडरटेकर के बारे में कोई खोज-खबर नहीं मिल रही है। ऐसे में एक फोटो के जरिए पता चल रहा है कि अंडरटेकर चोटिल हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बैसाखी का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं।
अंडरटेकर के आए कैसे दिन, चलने के लिए ले रहे हैं सहारा
इस तस्वीर के आने के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि अंडरटेकर कहीं सचमुच तो चोटिल नहीं। हालांकि अंडरटेकर के करीबी सूत्र बता रहे हैं कि अंडरटेकर बस इस बैसाखी के साथ फोटो खिंचा रहे थे और वो चोटिल नहीं हैं।
अंडरटेकर के आए कैसे दिन, चलने के लिए ले रहे हैं सहारा
4 of 6
अंडरटेकर
- फोटो : Instagram
इससे पहले इसी साल अगस्त में भी अंडरटेकर की एक तस्वीर बैसाखी के साथ आई थी। उस वक्त भी यही कहा गया कि अंडरटेकर चोटिल हैं। हालांकि इस मुद्दे पर फिर सफाई दी गई कि वो छड़ी उस फैन की थी, जिसके साथ अंडरटेकर ने फोटो खिंचवाई थी।
अंडरटेकर के आए कैसे दिन, चलने के लिए ले रहे हैं सहारा
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अंडरटेकर इस वक़्त WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन से काफी नाराज़ हैं और इसी वजह से वो WWE की किसी भी कहानी में रैसलमेनिया के बाद से नहीं दिखे हैं। विंस ने अंडरटेकर को रैसलमेनिया 32 में अपने बेटे शेन मैकमैहन से हारने की बात कही थी, जो उन्हें ज़्यादा अच्छा नहीं लगी।