फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा इतिहास रचने के करीब, धोनी को पछाड़ कहलाएंगे नए 'सिक्सर किंग'

Wed, 30 Jan 2019 12:26 PM IST
Prabudhh Jain स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 30 Jan 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Rohit sharma close to hits the Most sixes for India in ODI
rohit and dhoni

माउंट मॉनगनुई में खेले गए तीसरे वन-डे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराते ही भारतीय टीम ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 243 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे भारत ने 7 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।



Rohit sharma close to hits the Most sixes for India in ODI
rohit sharma 100

टीम इंडिया की तरफ से उपकप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 62 रन की पारी खेलकर बल्लेबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस पारी में हिटमैन रोहित शर्मा ने तीन चौके और दो छक्के जड़े।

Rohit sharma close to hits the Most sixes for India in ODI
rohit sharma dhoni

इसी के साथ रोहित शर्मा ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। दोनों ने वनडे में अब तक कुल 215 छक्के लगाए हैं। हालांकि एशिया XI जैसे टीमों के आंकड़े भी जोड़े जाएं तो धोनी ने कुल 222 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit sharma close to hits the Most sixes for India in ODI
shahid afridi

हालांकि अभी भी दोनों ही भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी से काफी पीछे हैं। अफरीदी ने वनडे मैचों में सबसे ज्यादा 351 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन
Rohit sharma close to hits the Most sixes for India in ODI
rohit sharma

अफरीदी के बाद क्रिस गेल (275) तीसरे और सनथ जयसूर्या (270) चौथे स्थान पर मौजूद हैं। अब रोहित शर्मा एक और छक्का लगाते ही एमएस धोनी से आगे निकल जाएंगे और वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed