भारत ने इस ओलंपिक में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने एक स्वर्ण पदक समेत कुल 7 पदक अपने नाम किए। इसमें नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई तो कुश्ती में रवि दहिया ने रजत पदक जीता। इनके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किए। भारतीय एथलीट टोक्यो से दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पदक विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया।
ढोल नगाड़े के साथ भारतीय एथलीट के स्वागत में जमकर जश्न
बैंड बाजे पर 'ये मेरा इंडिया....' गाना बजाकर भारतीय एथलीट के स्वागत में एयरपोर्ट पर जश्न का माहौल रहा। दिल्ली एयरपोर्ट पर टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उनके समर्थक और परिवारजन भी इकट्ठा हुए।
ये खिलाड़ी पहले ही लौट चुके हैं स्वदेश
गौरतलब है कि अन्य कई पदक विजेता और भारतीय एथलीट पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं। लेकिन मीराबाई चानू, पीवी सिंधु, रवि दहिया और लवलीना बारगोहेन ये सब भी आज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तस्वीरों में देखिए विश्व विजेताओं का स्वागत...
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने नीरज का स्वागत किया
स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दिल्ली पहुंचे। इस दौरान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने नीरज का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
3 of 5
भारतीय रिले खिलाड़ी
- फोटो : ANI
रिले खिलाड़ी मोहम्मद अनस याहिया, नोह निर्मल टॉम, अरोकिया राजीव, अमोज जैकब अन्य एथलीटों के साथ आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उनका भी जोरदार स्वागत किया गया।
सीधे अशोका होटल पहुंचे खिलाड़ी
स्वदेश लौटने के बाद भारतीय पदक विजेता दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे अशोका होटल पहुंचे, जहां उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारत सरकार के अधिकारी मौजूद रहे।
4 of 5
रिले खिलाड़ी मोहम्मद अनस याहिया
- फोटो : ANI
रिले खिलाड़ी मोहम्मद अनस याहिया का आईजीआई हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भी दर्शकों के अभिवादन को स्वीकार किया।
5 of 5
भारतीय ओलंपिक दल के खिलाड़ी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से रूबरू होंगे। बता दें कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की तरफ से पहले मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन होना था लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे दिल्ली के अशोका होटल में शिफ्ट कर दिया गया।