फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड के साथ कुत्ते के लिए खिलौने खरीदेंगे पैट कमिंस, IPL में लगी थी 15.50 करोड़ की बोली

Tue, 24 Dec 2019 03:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Dec 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Pat Cummins will Buy more toys for the dog after IPL auction, suggested by girlfriend
पैट कमिंस और उनकी गर्लफ्रेंड - फोटो : इंस्टाग्राम

दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग IPL के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनने के बाद पैट कमिंस की जिंदगी में बड़ा बदलाव आ चुका है। अब यह ऑस्ट्रेलियाई पेसर रातों-रात करोड़पति बनने के बाद यह सोचने को मजबूर हो चुका है कि वह अपनी जिंदगी उसी आम क्रिकेटर की तरह जियेगा, जो नीलामी के पहले था। मगर आज हम यह बताने नहीं आए हैं, बल्कि आपसे उस सवाल का जवाब साझा करेंगे, जिसे सुनने के बाद शायद आपका पेट भी हंस-हंसकर दर्द करने लगे।

Pat Cummins will Buy more toys for the dog after IPL auction, suggested by girlfriend
पैट कमिंस गर्लफ्रेंड - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे टेस्ट की तैयारियों में जुटे कमिंस से जब IPL नीलामी में मिली 15 करोड़ 50 लाख की रकम को खर्च करने के बारे जब पूछा गया तब उनका जवाब हैरान करने वाला था। पैट की माने तो वह इन रिकॉर्ड तोड़ पैसों से अपने पालतू कुत्ते के लिए और खिलौने लेने वाले हैं। दरअसल, कमिंस ने कहा कि वो नहीं जानते कि इन पैसों का क्या करेंगे, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने कुत्ते के लिए और ज्यादा खिलौने खरीदने की सलाह जरूर दी है।

Pat Cummins will Buy more toys for the dog after IPL auction, suggested by girlfriend
पैट कमिंस की गर्लफ्रेंड - फोटो : इंस्टाग्राम

मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच से पहले पत्रकारों से बात करते हुए पैट कमिंस ने कहा कि उन्हें वाकई में नहीं पता कि इतने पैसों का वाकई में करना क्या है? बकौल पेट, 'मेरी गर्लफ्रेंड ने जो पहली चीज मुझसे कही, वो ये थी कि अब हम अपने कुत्ते के लिए कुछ और खिलौने खरीद सकते हैं। उसे उसकी प्राथमिकता पता है। मेरे साथ अच्छे लोग हैं। दोस्त, परिजन सब वाकई में बेहद भले हैं। मैं कोशिश करूंगा कि इतने पैसों के बाद भी मैं पहले की तरह रहूं। मैं इस खेल को अपनी मोहब्बत की वजह से ही खेलना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pat Cummins will Buy more toys for the dog after IPL auction, suggested by girlfriend
पैट कमिंस की गर्लफ्रेंड - फोटो : इंस्टाग्राम

पैट कमिंस की गर्लफ्रेंड का नाम बैकी बॉस्टन हैं जो खुद बिजनेस चलाती हैं। साथ ही कुत्तों से बहुत प्यार करती हैं। बैकी और कमिंस दुनिया में कहीं भी घूमने जाए, उनका कुत्ता साथ जाता है। अगर हम बैकी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल खंगाले तो पता लग जाएगा कि उन्हें कुत्तों से कितना लगाव है। 15.50 करोड़ में केकेआर की जर्सी पहनने के साथ ही कमिंस आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए। कमिंस से पहले इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर 2017 की नीलामी में 14.50 करोड़ रूपये लगे थे।

विज्ञापन
Pat Cummins will Buy more toys for the dog after IPL auction, suggested by girlfriend
पैट कमिंस

फिलहाल पैट कमिंस न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक बॉक्सिंग डे टेस्ट की तैयारियों में जुटे हैं। ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है। पर्थ में उसे 296 रन से जीत हासिल हुई थी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से होने वाले इस मैच से पहले कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश से नाम वापस ले लिया था। कमिंस का इरादा भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के बाद आराम लेने का है। यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वन-डे सीरीज का आगाज 14 जनवरी से होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed