फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेडल जीतते ही खुली दुती की किस्मत, सरकार ने कर दिया मालामाल

Mon, 27 Aug 2018 10:05 PM IST
भाषा, भुवनेश्वर
भाषा, भुवनेश्वर Updated Mon, 27 Aug 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Odisha CM Announces Rs 1.5 Crore For 100-meter Silver Medalist Dutee Chand in Asian Games 2018
dutee chand

ओडिशा सरकार ने 18वें एशियाई खेलों में महिला 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धाविका दुती चंद के लिए सोमवार को 1.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। बता दें कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को दुती को पदक जीतने पर बधाई दी थी।

Odisha CM Announces Rs 1.5 Crore For 100-meter Silver Medalist Dutee Chand in Asian Games 2018
dutee chand

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आज जारी किए गए एक बयान में कहा गया, 'यह गर्व का विषय है कि ओडिशा की एक खिलाड़ी ने देश के लिए गौरव अर्जित किया है।' बयान में कहा गया, 'दुती चंद के जज्बे और दृढ़ निश्चय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके लिए डेढ़ करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।'

Odisha CM Announces Rs 1.5 Crore For 100-meter Silver Medalist Dutee Chand in Asian Games 2018
dutee chand - फोटो : PTI

इससे पहले 1998 के एशियाई खेलों में ओडिशा की धाविका रचिता पांडा मिस्त्री ने कांस्य पदक जीता था। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान सहित राज्य के कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी दुती चंद को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Odisha CM Announces Rs 1.5 Crore For 100-meter Silver Medalist Dutee Chand in Asian Games 2018
dutee chand

प्रधान ने कल ट्विटर पर लिखा था, 'भारत की बेटियों ने आज शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत जीतने पर दुती चंद को तहे दिल से बधाई। यह और भी खास है क्योंकि यह 1986 के बाद से एशियाई खेलों में किसी भारतीय महिला का 100 मीटर दौड़ में पहला पदक है।'

विज्ञापन
Odisha CM Announces Rs 1.5 Crore For 100-meter Silver Medalist Dutee Chand in Asian Games 2018
दुती चंद - फोटो : ANI

वहीं, रविवार को जूनियर विश्व चैंपियन हिमा दास ने भी 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed