फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गोल्डन गर्ल' विनेश ने सोमवीर से की सगाई, एयरपोर्ट की पार्किंग में प्रेमी को पहनाई अंगूठी

Sun, 26 Aug 2018 10:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
vinesh phogat ceremony with wrestler somveee rathi at airport parking

स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर स्वदेश लौटने के बाद शनिवार रात सोमवीर राठी से सगाई कर ली। विनेश महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की युकी इरी को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी।

vinesh phogat ceremony with wrestler somveee rathi at airport parking

इंडोनेशिया से स्वदेश लौटने के बाद विनेश फोगाट ने शनिवार रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवीर को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली। रात करीब 10 बजे तिरंगा ओढ़े विनेश हवाई अड्डे से जब बाहरी निकलीं तो वहां उनके गांव से काफी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे जिन्होंने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। 

vinesh phogat ceremony with wrestler somveee rathi at airport parking

हवाई अड्डे के बाहर पार्किंग क्षेत्र के पास विनेश और सोमवीर की सगाई की रस्म निभाई गई। शनिवार को ही विनेश का जन्मदिन भी था और उन्होंने इस मौके पर हवाई अड्डे पर ही केक काटा। चरखी दादरी के बलाली की 24 साल की विनेश और सोनीपत के खरखौदा के सोमवीर ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
vinesh phogat ceremony with wrestler somveee rathi at airport parking

पूरे समारोह के दौरान विनेश की मां और सोमवीर के परिजन भी मौजूद थे। विनेश ने सगाई की पुष्टि करते हुए कहा की हम जल्दी ही विवाह बंधन में बंधेंगे। विनेश के ताऊ महावीर फोगाट ने इस मौके पर कहा, 'बच्चे समझदार हो गए हैं और हमने आपसी सहमति से इनकी सगाई करने का फैसला किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed