फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्लीन चिट के बाद PM मोदी से मिले नरसिंह, रियो के लिए लिया आशीर्वाद

Tue, 02 Aug 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
Narsingh Yadav meet Prime Minister Narendra Modi after NADA's clean chit
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
डोपिंग के दोष से निजात पाने के बाद पहलवान नरसिंह यादव रियो ओलंपिक में भाग लेने वास्ते अनुमति पाने की कवायद में जुट गए हैं। मंगलवार की सुबह नरसिंह ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। हालांकि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने साफ कर दिया है कि वह रियो जाएंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी से मिले नरसिंह यादव, रियो के लिए दिया आशीर्वाद

Narsingh Yadav meet Prime Minister Narendra Modi after NADA's clean chit
पहलवान नरसिंह यादव - फोटो : Getty
प्रधानमंत्री ने नरसिंह को बिना किसी तनाव के ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने पर ध्यान देने को कहा है। प्रधानमंत्री भाजपा संसदीय दल की बैठक के तुरंत बाद संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में नरसिंह से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद नरसिंह ने कहा कि उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया है और कहा कि रियो में देश के लिए पदक जीतकर लाओ।

इससे पहले डोपिंग प्रकरण में क्लीन चिट मिलने के बाद पहलवान नरसिंह यादव ने खुशी जताते हुए कहा है कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई थी। अब उनका सारा फोकस रियो ओलंपिक में पोडियम तक पहुंचने पर होगा। रियो में नरसिंह की भागीदारी की राह खोलते राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी नाडा ने कहा है कि नरसिंह साजिश के शिकार हुए हैं और उन्हें क्लीन चिट दे दी है।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले नरसिंह यादव, रियो के लिए दिया आशीर्वाद

Narsingh Yadav meet Prime Minister Narendra Modi after NADA's clean chit
नरसिंह यादव
नाडा के बरी किए जाने के बाद नरसिंह के रियो जाने का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने साफ कर दिया है कि नरसिंह रियो जाएंगे। सोमवार को नरसिंह को क्लीन चिट मिलते ही नाडा के बाहर खड़े उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर फैल गई। प्रशंसकों ने नाडा के गेट के बाहर जमकर डांस किया और लड्डू बांटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीन चिट के बाद PM मोदी से मिले नरसिंह, रियो के लिए लिया आशीर्वाद

Narsingh Yadav meet Prime Minister Narendra Modi after NADA's clean chit
नरसिंह यादव
बैठक के बाद नरसिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री ने मुझे शुभकामनाएं दी और मुझे बिना किसी तनाव के ओलंपिक में भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने मुझे देश के लिए पदक जीतने पर ध्यान देने को कहा। इसके साथ उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि मेरे साथ कोई अन्याय नहीं होगा।"
नाडा ने मामले की सुनवाई के दौरान नरसिंह की शिकायत को सही पाया और उन्हें रियो जाने की क्लीन चिट दे दी। बनारस के इस पहलवान ने कहा कि वह इस विवाद को पीछे छोड़कर ओलंपिक में अपनी भागीदारी पर ध्यान देना चाहते हैं और देश के लिए पदक जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन

क्लीन चिट के बाद PM मोदी से मिले नरसिंह, रियो के लिए लिया आशीर्वाद

Narsingh Yadav meet Prime Minister Narendra Modi after NADA's clean chit
नरसिंह यादव - फोटो : PTI
नरसिंह ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं कि वे मुझसे मिले और उन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं लोगों का मेरा समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उम्मीद है कि मैं अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। मैं कुश्ती महासंघ और मीडिया का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed