फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिम्मत की दाद, 'सुपरमॉम' मैरी कॉम जीतना चाहती विश्व चैंपियनशिप का सातवां खिताब

Sat, 01 Dec 2018 05:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
Mary Kom say i Want to win a seventh world title
mary kom

रिकॉर्ड छठा वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली दिग्गज भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने शुक्रवार को कहा कि उनकी नजरें विश्व चैंपियनशिप खिताब को सातवीं बार जीतने के साथ साथ 2020 में होने वाले ओलिंपिक मेडल पर हैं। 


 

Mary Kom say i Want to win a seventh world title
Mary Kom

मणिपुर की इस खिलाड़ी ने आठ साल में छह खिताब अपने नाम किए हैं वह भी तब जब उनके पास खेल के अलावा अन्य जिम्मेदारियां भी हैं। तीन बच्चों की मां मैरी ने कहा कि वह अपना सातवां खिताब जीतने के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं है।

Mary Kom say i Want to win a seventh world title
mary kom

जनजातीय मामलों के मंत्रालय और टीआरआईएफईडी के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा, 'मेरा सपना है कि मैं फिर से विश्व चैंपियनशिप जीतूं। मैं इसके लिए काफी कड़ी मेहनत कर रही हूं। मैं तीन बच्चों की मां हूं और कई जिम्मेदारियां भी हैं। सरकार ने मुझे संसद सदस्य बनाकर अतिरिक्त जिम्मेदारी दी थी लेकिन मैंने कभी अभ्यास करना नहीं छोड़ा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mary Kom say i Want to win a seventh world title
mary kom

मैरी ने कहा, 'मैंने अपना छठा खिताब जीता है और मेरा लक्ष्य सातवां खिताब जीतने का है। मैं ओलिंपिक में गोल्ड भी जीतना चाहती हूं।' 36 साल की इस खिलाड़ी ने संन्यास की खबरों का खंडन करते हुए कहा, 'मैं अभी कम से कम 1-2 वर्षों तक खेलना जारी रखूंगी।' 

विज्ञापन
Mary Kom say i Want to win a seventh world title
mary kom

मैरी 48 किलोग्राम भार वर्ग में खेलती हैं लेकिन 2020 ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में उन्हें 51 किलोग्राम में चुनौती पेश करनी होगी क्योंकि ओलिंपिक में 48 किग्रा भारवर्ग नहीं है। उन्होंने 2012 में लंदन ओलिंपिक में 51 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed