किक्रेट में रोज नई बुलंदियों को छूने वाले
विराट कोहली कमाई के मामले में भी देश के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं।
फोर्ब्स ने उन्हें 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची में जगह दी है। फोर्ब्स द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोहली सालभर में लगभग डेढ़ अरब रुपये की कमाई करते हैं। खास बात ये है कि इतनी अकूत कमाई के बाद भी भारतीय कप्तान दुनिया के सबसे रईस खिलाड़ियों की सूची में काफी पीछे 89वें नंबर पर हैं। तो अंदाजा लगाई नंबर वन के पायदान पर बैठे खिलाड़ी की कुल कमाई कितनी होगी। वैसे आपको ये बता देते हैं कि इस लिस्ट में अमेरिका की बास्केटबाल लीग एनबीए के खिलाड़ियों का ही जलवा है। खैर, आपको बताते हैं कौन हैं दुनिया के टॉप 10 खिलाड़ी और कितनी है उनकी कमाई।
#10 Lewis Hamilton
इस सूची में दसवें नंबर पर हैं फार्मूला वन रेसिंग के सितारे लुईस हेमिल्टन। ब्रिटेन निवासी लुईस हेमिल्टन की साला कमाई है 46 मिलियन डॉलर। जिसमें वह सालाना सेलरी से 38 मिलियन कमाते हैं जबकि 8 मिलियन डॉलर की कमाई वह विज्ञापनों से करते हैं।
#9 James Harden
सूची में नौंवे नंबर पर हैं बास्केटबाल खिलाड़ी जेम्स हार्डन। जिनकी सालाना कमाई है 46.6 मिलियन डॉलर। एनबीए स्टार हार्डन 26.6 मिलियन डॉलर सेलरी से और 20 मिलियन विज्ञापन से कमाते हैं।
#8 Stephen Curry
सूची में 8वें नंबर पर भी एनबीए स्टार का ही नाम है। अमेरिका के स्टीफन करी की सालाना कमाई 47.3 डॉलर के करीब है। जिसमें से उनके पास सेलरी के रूप में 12.3 मिलियन डॉलर और विज्ञापन के रूप में 35 मिलियन आते हैं।
#6 Rory McIlroy
इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं गोल्फ स्टार रॉरी मैकलॉरी। उनकी कुल कमाई 50 मिलियन डॉलर है, जिसमें से सेलरी/पुरस्कार के रूप में उन्हें 16 मिलियन और विज्ञापन के रूप में 34 मिलियन डॉलर मिलते हैं।