WWE में फैंस के चहेते सुपरस्टार जॉन सीना को आपने रिंग में दो-दो हाथ करते कई बार देखा होगा, लेकिन इस बार जॉन सीना ने फैंस को हंसाने के लिए बेहद खास ट्रिक का इस्तेमाल किया।
VIDEO: लड़की बन गए WWE सुपरस्टार जॉन सीना, फिर किया मडोना के गाने पर डांस
दरअसल जॉन सीना, जिमी फैलन के शो पर बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे और वहां उन्होंने ढेर सारी मजेदार चीजें कीं। 'Ew' नाम के इस शो में सीना लड़की बनकर आए और फैंस को खूब हंसाया।
इतना ही नहीं सीना ने शो पर मडोना और ब्रूनो मार्स के गानों पर डांस भी किया। एक हॉलीवुड स्टार होने के नाते सीना के लिए नाचना-कूदना कोई मुश्किल काम नहीं था, लेकिन उनका लड़की वाला अवतार देख हर कोई हैरान है।
ढेर सारे हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ सीना रोड टू रैसलमेनिया की प्रोग्रामिंग का भी हिस्सा हैं। उनकी बातों से लग रहा है कि इस साल उनके पास रैसलमेनिया का हिस्सा बनने का कोई रास्ता नहीं बचा है।
बता दें कि जिम्मी फैलन को उनके मस्तमौला अंदाज और स्टैंडअप कॉमेडी के लिए जाना जाता है। कॉमेडी के इस शो में सीना ने भी शानदार तड़का लगाया।
Sara and Addison (@JohnCena) practice their dance routine to @BrunoMars' "Finesse"! #FallonTonight pic.twitter.com/M4XV0v9L8s
देखें वीडियो: