फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WWE समरस्लैम 2017: जिंदर महल ने भारत का सिर ऊंचा किया, बने चैंपियन

Mon, 21 Aug 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 21 Aug 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
jinder mahal defends his title in summerslam 2017 against shinsuke nakamura
जिंदर महल - फोटो : twitter

WWE के सुपरस्टार जिंदर महल ने भारत वासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क में हो रहे समरस्लैम 2017 में शिंस्के नाकामुरा को हराकर अपना चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड किया। महल को इस दौरान सिंह ब्रदर्स का भरपूर साथ मिला।

WWE समरस्लैम 2017: जिंदर महल ने भारत का सिर ऊंचा किया, बने चैंपियन

jinder mahal defends his title in summerslam 2017 against shinsuke nakamura
जिंदर महल - फोटो : WWE

WWE समरस्लैम में जिसकी उम्मीद थी, वैसा हुआ भी। जिंदर महल और शिंस्के नाकामुरा की फाइट में सिंह ब्रदर्स ने स्पेशल एपिरियंस किया। उन्होंने उम्मीद के मुताबिक सभी को चौंकाते हुए नाकामुरा पर मुक्के और लात बरसाना शुरू कर दिया। 

WWE समरस्लैम 2017: जिंदर महल ने भारत का सिर ऊंचा किया, बने चैंपियन

jinder mahal defends his title in summerslam 2017 against shinsuke nakamura
जिंदर महल - फोटो : WWE

वैसे बता दें कि नाकामुरा चैंपियन जिंदर महल पर शुरुआत से हावी थे। भारतीय मूल के जिंदर महल का एक भी दांव नाकामुरा को ढेर नहीं कर पा रहा था, जबकि नाकामुरा खिताब से एक कदम दूर थे तब सिंह ब्रदर्स ने वहीं काम किया जो हमेशा से करते आए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

WWE समरस्लैम 2017: जिंदर महल ने भारत का सिर ऊंचा किया, बने चैंपियन

jinder mahal defends his title in summerslam 2017 against shinsuke nakamura
जिंदर महल - फोटो : WWE

जापान के रेसलर नाकामुरा ने सिंह ब्रदर्स की जमकर धुनाई की, लेकिन इससे जिंदर महल को अपनी एनर्जी वापस पाने का समय मिल गया। फिर जो हुआ, उससे नतीजा महल के पक्ष में आया। महल ने नाकामुरा पर अपना खल्लास लगा दिया, जिससे जापानी रेसलर पार नहीं पा सके और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिंदर महल चैंपियन बने और अपना टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

WWE समरस्लैम 2017: जिंदर महल ने भारत का सिर ऊंचा किया, बने चैंपियन

jinder mahal defends his title in summerslam 2017 against shinsuke nakamura
रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल - फोटो : WWE

याद हो कि जिंदर महल ने बैकलैश पीपीवी में रैंडी ऑर्टन को हरा खिताब जीत कर रैसलिंग की दुनिया में खलबली मचा दी थी। उसके बाद मनी इन द बैंक में जिंदर ने अपना टाइटल रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड किया, जबकि बैटलग्राउंड में हुए पंजाबी प्रिजन मैच में जिंदर ने द ग्रेट खली की मदद से जीत दर्ज की थी। वहीं अब फिर से जिंदर महल ने अपने टाइटल को डिफेंड कर दिया है, लेकिन देखना होगा कि कब तक ये सुपरस्टार अपने टाइटल को डिफेंड कर पाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed