युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता वेटलिफ्टर जेरेमी लाल्रीनुंगा ने कतर इंटरनेशनल कप के 67 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने के के साथ ही तीन विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। टूर्नामेंट के छठे संस्करण में 17 वर्षीय जेरेमी ने स्नैच, क्लीन एंड जर्क में खुद के यूथ वर्ल्ड और यूथ एशियाई रिकॉर्ड को तोड़ दिया और कुल मिलाकर 306 किलो का वजन उठाया।
कतर इंटरनेशनल कप: 17 वर्षीय जेरेमी ने एक बार में तोड़े 27 रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद
जेरेमी ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के अपने कुल 27 रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। उन्होंने तीन विश्व युवा, तीन एशियाई युवा और छह राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड सहित कुल 12 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने इसके साथ ही पांच राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड और पांच सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पांच राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड भी तोड़े।
Many congratulations to #TOPSAthlete @raltejeremy for breaking 27 national & international records at the #QatarInternationalCup (12 international records & 15 national records) & winning the silver medal in men's 67kg category with the total lift of 306kg. 🏋♂@KirenRijiju pic.twitter.com/gG1JuVF1om
मणिपुर के 17 साल के जेरेमी के इस प्रदर्शन के बाद उनका टोक्यो ओलंपिक का कोटा भी तय हो गया है क्योंकि यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफ़ायर भी था। जेरेमी ने इस साल अलग-अलग टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किए हैं।
Snatch 140kg 6th Qatar cup international weightlifting championships ( qualification event for Tokyo 2020 ) in Qatar Doha @Media_SAI @KirenRijiju @iwfnet pic.twitter.com/y71ZByj5Nn
रिजिजू ने भी महिंद्रा का जवाब देते हुए कहा कि जेरेमी पर पहले से ही उनकी नजर है और वे भविष्य के सुपरस्टार हैं।
Yes @anandmahindra ji, this young Mizo boy @raltejeremy is very much in my radar. He is a potential future superstar in the weightlifting! He is included in the #TOPSAthlete of @Media_SAI, He just broke 27 national & international records at the #QatarInternationalCup🏋♂ https://t.co/NvUofRnw29 pic.twitter.com/ZqrzPrWwBD