फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कतर इंटरनेशनल कप: 17 वर्षीय जेरेमी ने एक बार में तोड़े 27 रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

Wed, 25 Dec 2019 10:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 Dec 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
jeremy lalrinnunga claims silver in qatar international cup breaks 27 records anand mahindra shocked
जेरेमी लालरिनुंगा - फोटो : अमर उजाला

युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता वेटलिफ्टर जेरेमी लाल्रीनुंगा ने कतर इंटरनेशनल कप के 67 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने के के साथ ही तीन विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। टूर्नामेंट के छठे संस्करण में 17 वर्षीय जेरेमी ने स्नैच, क्लीन एंड जर्क में खुद के यूथ वर्ल्ड और यूथ एशियाई रिकॉर्ड को तोड़ दिया और कुल मिलाकर 306 किलो का वजन उठाया।

jeremy lalrinnunga claims silver in qatar international cup breaks 27 records anand mahindra shocked
जेरेमी लालरिनुंगा - फोटो : pti

जेरेमी ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के अपने कुल 27 रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। उन्होंने तीन विश्व युवा, तीन एशियाई युवा और छह राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड सहित कुल 12 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने इसके साथ ही पांच राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड और पांच सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पांच राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड भी तोड़े।
 

jeremy lalrinnunga claims silver in qatar international cup breaks 27 records anand mahindra shocked
जेरेमी लालरिनुंगा

मणिपुर के 17 साल के जेरेमी के इस प्रदर्शन के बाद उनका टोक्यो ओलंपिक का कोटा भी तय हो गया है क्योंकि यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफ़ायर भी था। जेरेमी ने इस साल अलग-अलग टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
jeremy lalrinnunga claims silver in qatar international cup breaks 27 records anand mahindra shocked
जेरेमी लालरिनुंगा
जेरेमी के इस प्रदर्शन के बाद प्रतिष्ठित महिंद्रा ग्रुप के उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी हैरान रह गए और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बता दिया। साथ ही खेल मंत्री किरेन रिजिजू से उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की मांग भी कर ली।

विज्ञापन
jeremy lalrinnunga claims silver in qatar international cup breaks 27 records anand mahindra shocked
Jeremy Lalrinnunga

रिजिजू ने भी महिंद्रा का जवाब देते हुए कहा कि जेरेमी पर पहले से ही उनकी नजर है और वे भविष्य के सुपरस्टार हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed