फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के इन सूरमाओं के आगे ढेर हुई दिल्ली, दमदार खेल से जीता दिल

Sat, 31 Oct 2020 07:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 31 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Heroes of Mumbai Indians in win over Delhi capitals
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को पहले डबल हेडर में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी मुंबई की टीम ने इस जीत के साथ ही तालिका में शीर्ष पर 18 अंक (13 मैच में) के साथ अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। मुंबई का स्थान शीर्ष दो टीमों में पक्का हो गया, जिससे उसे फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। दिल्ली इस मैच के बाद 13 मुकाबलों में 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। आइए एक नजर डालते हैं इस एकतरफा जीत में मुंबई इंडियंस की जीत के नायकों को...

IPL 2020: Heroes of Mumbai Indians in win over Delhi capitals
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : twitter@IPL

दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर महज 110 रन ही बना सकी। इसमें मुंबई के पेसर्स का खासा योगदान रहा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन को ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में ही शून्य पर निपटाकर दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव बनाया। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर सूर्यकुमार ने प्वाइंट पर उनका शानदार कैच लपका। अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में वापस आए पृथ्वी शॉ ने तीसरे ओवर में बोल्ट के खिलाफ दो चौके जरूर लगाए, लेकिन इस गेंदबाज ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराके उनकी 10 रन की पारी को खत्म किया। मैच में तीन विकेट लेने वाले बोल्ट ने अपना अंतिम शिकार 19वें ओवर में अश्विन के रूप में किया।

IPL 2020: Heroes of Mumbai Indians in win over Delhi capitals
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan

जसप्रीत बुमराह (17 रन पर तीन विकेट) ने भी बोल्ट का अच्छा साथ निभाया। रबाडा को दरकिनार कर पर्पल कैप पर कब्जा जमाने वाले बुमराह ने घातक गेंदबाजी की। दो रन पर खेल रहे मार्कस स्टोइनिस को बुमराह ने विकेट के पीछे डिकॉक के हाथों लपकवाया तो इसी ओवर में पंत को भी चलता किया। मैदानी अंपायर के पगबाधा आउट देने के बाद उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ। जसप्रीत ने इसके बाद हर्षल पटेल को भी पगबाधा किया। जबकि नाथन कोल्टर-नाइल ने 16वें ओवर में शिमरोन हेटमायर (11) का विकेट लिया। दिल्ली के पुछल्ले बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 110 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Heroes of Mumbai Indians in win over Delhi capitals
ईशान किशन - फोटो : ट्विटर @ipl

मुंबई ने 14.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में मैन ऑफ द मैच रहे ईशान किशन की नाबाद 72 रन की पारी को हर कोई याद रखना चाहेगा। एनरिच नॉर्टजे की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 47 गेंद में 72 रन की नाबाद पारी खेली, जिन्होंने छठे ओवर की शुरूआती दो गेंदों पर रबाडा के खिलाफ लगातार दो करारे चौके लगाए। चोटिल अमित मिश्रा की जगह दिल्ली की टीम में आए प्रवीण दुबे ने अपने आईपीएल पदार्पण पर ईशान को पगबाधा किया, लेकिन रिव्यू लेने के बाद तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलट दिया। किशन ने इस गेंदबाज के दूसरे ओवरों में लगातार दो शानदार चौके जबकि तीसरे ओवर में छक्का लगाया।

विज्ञापन
IPL 2020: Heroes of Mumbai Indians in win over Delhi capitals
डीकॉक

ईशान का क्विंटन डीकॉक (26 रन) ने बखूबी साथ निभाया। पहले विकेट के लिए ईशान के साथ उनकी 68 रन की साझेदारी हुई। दिल्ली को एकमात्र सफलता नॉर्ट्जे (25 रन पर एक विकेट) ने ही दिलाई, जिन्होंने डिकॉक का विकेट चटकाया। किशन और डिकॉक की जोड़ी ने शुरूआती ओवरों में संभल कर खेलने के बाद चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए नॉर्ट्जे के खिलाफ तीन चौकों के साथ 13 रन बटोरे। अगर मुंबई शुरू में ही विकेट गंवा देती तो इस आसान जीत तक नहीं पहुंच पाती। मुंबई के लिए कोल्टर-नाइल और राहुल चाहर ने भी एक-एक विकेट लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed