फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2019: बेटियों की आसमान में ऊंची उड़ान, छाई रहीं इस साल ये महिला एथलीट

Tue, 31 Dec 2019 08:29 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 31 Dec 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
In 2019 The Daughters fly high in the sky Women Players wave the success in Sports
महिला एथलीट - फोटो : सोशल मीडिया

जिद और जुनून से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। बस इरादे मजबूत होने चाहिए। मजिलें खुद कदम चूमती हैं। फिर वह खेल का मैदान हो, अंपायरिंग हो या फिर खेल संघ की जिम्मेदारी हो। पुरुषों का वर्चस्व तोड़ महिला खिलाड़ियों ने हर जगह अपनी छाप छोड़ी है। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही महिला खिलाड़ियों को जिन्होंने वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय फलक पर नई बुलंदियों को चूमा। आइए जानते हैं उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने इस साल खेल के मैदान पर अपनी कामयाबी का परचम लहराया है।

In 2019 The Daughters fly high in the sky Women Players wave the success in Sports
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

विश्व चैंपियन सिंधु कहिए

शटलर पीवी सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय बैडमिंटन में एक और नया अध्याय जोड़ दिया। पिछले 42 वर्षों में जो कोई नहीं कर सका वह इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कर दिखाया। वह विश्व चैंपियन बनने वाली देश की पहली शटलर बनीं। तीन साल पहले ओलंपिक में किसी भी खेल में रजत जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनी सिंधु ने फिर स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। हालांकि वह लगातार दूसर साल कोई सुपर सीरीज खिताब नहीं जीत पाई। अब टोक्यो ओलंपिक में उनसे पदक का रंग सुनहरी करने की उम्मीद है।

In 2019 The Daughters fly high in the sky Women Players wave the success in Sports
एमसी मैरीकॉम

रिंग की रानी

तीन बच्चों की मां और राज्यसभा की सांसद एमसी मैरीकॉम पर मुकाम हासिल किया जिसे शायद ही कोई कर पाए। छह बार की विश्व चैंपियन 35 वर्षीय मैरी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में आठ पदकों (6स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य) के साथ रिंग की सबसे सफल मुक्केबाज हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में क्यूबा के फेलिक्स सावोन के सर्वाधिक सात पदक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
In 2019 The Daughters fly high in the sky Women Players wave the success in Sports
सिमोना बाइल्स - फोटो : social media

गोल्डन क्वीन

अमेरिका की जिम्नास्टिक क्वीन सिमोना बाइल्स ने छह साल में वह सब हासिल कर लिया जिसे खिलाड़ी ताउम्र नहीं पा सकते। वह विश्व चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा स्वर्ण और पदक (25 पदक, 19 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य) जीतने वाली दुनिया की एकमात्र जिम्नास्ट हैं। अक्तूबर में जर्मनी में उन्होंने बेलारूस के विताली शेरबो (23 पदक, 12 स्वर्ण) का रिकॉर्ड तोड़ा। 22 साल की बाइल्स से अभी और पदकों की उम्मीद है। ओलंपिक में भी उनके नाम चार स्वर्ण सहित पांच पदक हैं।    

विज्ञापन
In 2019 The Daughters fly high in the sky Women Players wave the success in Sports
एलिस पैरी - फोटो : social media

कमाल की पैरी

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पैरी ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे शायद ही कोई तोड़ पाए। वह टी-20 में 1000 रन और 100 से विकेट लेने वाली दुनिया की एकमात्र क्रिकेटर (महिला व पुरुष) हैं। उनके नाम 111मैचों में 1101 रन और 106 विकेट हैं। पुरुषों में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (1471 रन, 88 विकेट) उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हालांकि यह मुश्किल हैं। वहीं पाक के हरफनमौला शाहिद आफरीदी (1498 रन, 98 विकेट) पैरी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed