फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओलंपिक में रूस के बैन के बाद इन भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा, रच सकते हैं इतिहास

Tue, 10 Dec 2019 12:43 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 10 Dec 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
How Russia Ban Could benefits for Indian Athletes in Tokyo Olympic
बजरंग पूनिया

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने रूस पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है। अब रूस अगले चार साल तक किसी भी प्रकार के मुख्य खेल आयोजनों में हिस्सा नहीं ले पाएगा। रूस पर इस प्रतिबंध सबसे बड़ा असर यह पड़ेगा कि वह टोक्यो में होने जा रहे आगामी ओलंपिक 2020 और कतर में होने वाले फुटबॉल विश्व कप 2022 से भी बाहर हो गया है।



हालांकि वाडा के इस बैन के खिलाफ रूस अगले 21 दिन के भीतर अपील कर सकता है। अगर वह ऐसा करता है तो मामला खेल पंचाट को भेजा जाएगा। अगर रूस पर बैन बरकरार रहा और उसके खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेते हैं, तो भारतीय खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक में पदक जीतने की संभावनाएं और अधिक हो जाएंगी। 

How Russia Ban Could benefits for Indian Athletes in Tokyo Olympic
बजरंग पूनिया

भारतीय एथलीटों के लिहाज से देखें तो रूस के ओलंपिक से बाहर होने का सबसे अधिक फायदा भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया उठा सकते हैं। विश्व चैंपियन गदजिमुरद रशीदोव और रियो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले सोसलान रोमानोव टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले पाएंगे। रूस के दोनों पहलवानों के ओंलपिक रिंग में नहीं होने से पूनिया के मेडल जीतने की राह आसान हो जाएगी। 

How Russia Ban Could benefits for Indian Athletes in Tokyo Olympic
रवि कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पूनिया के अलावा 57 किलो वर्ग में लड़ने वाले भारतीय पहलवान रवि कुमार के लिए भी इस कैटेगरी में गोल्ड जीतने का मौका होगा। क्योंकि रूस के पहलवान जउर उगउव, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। वो भी रिंग में नहीं उतर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Russia Ban Could benefits for Indian Athletes in Tokyo Olympic
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया

मुक्केबाजी में भारतीय मुक्केबाज मनीष कौशिक को फायदा मिल सकता है, अगर रूस के मुक्केबाज इला पोपोव मुक्केबाजी के रिंग में नहीं उतरते हैं। भारतीय महिला मुकेकबाज मैरी कॉम को भी लिलिया एतबेवा की गैरमौजूदगी का फायदा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed