इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन भारत की अनुभवी निशानेबाज हीना सिद्धू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसी के साथ भारत कुल 23 मेडल्स के साथ पदक तालिका में सातवें स्थान पर बरकरार है। भारत के खाते में छह स्वर्ण पदकों के अलावा चार सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल भी आ चुके हैं।
बता दें कि हीना सिद्धू के कोच उनके पति रौनक पंडित ही हैं। दोनों की लव स्टोरी खेल जगत में काफी चर्चित हैं। हीना अपनी हर बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने पति को ही देती आई हैं। आइए आगे स्लाइड में जानते हैं कि कैसे हुई दोनों की मुलाकात....
हीना और रौनक के बीच जान-पहचान 2012 लंदन ओलंपिक से पहले हुई थी। हीना को जब पता चला कि वो लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था, लेकिन उनके पास तैयारी के लिए महज चार महीने का समय बचा था।
हिना ने जब तैयारी शुरू की तो शूटिंग रेंज में रौनक भी हुआ करते थे, यहां से दोनों की जान-पहचान शुरू हुई। रौनक अपना खेल भूलकर हीना को ओलंपिक के लिए तैयार करने में जुट गए। हीना ने एशियाई खेलों में पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धा का मेडल जीता। एशियाई खेल में यह उनका तीसरा मेडल रहा।
इससे पहले वह दो बार टीम स्पर्धा में मेडल जीत चुकी हैं। इस साल गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हीना ने दो मेडल (25 मी. एयर पिस्टल में गोल्ड और 10 मी. एयर पिस्टल में सिल्वर) जीते था। अब हीना अपना पूरा ध्यान टोक्यो गेम्स 2020 पर लगाना चाहती हैं।
जल्द ही दोनों को एहसास हो गया कि वो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते, बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला ले ही लिया। अब दोनों अपनी जिंदगी की हर हार-जीत साथ में ही सेलिब्रेट करते हैं। वैसे हीना का शूटिंग को करियर के रूप में चुनना भी कम दिलचस्प नहीं है।