फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति की तपस्या से 'मेडल क्वीन' बनी हीना सिद्धू, बहुत रोमांटिक है इनकी लव स्टोरी

Fri, 24 Aug 2018 04:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
heena sidhu won bronze medal in asian games 2018
heena sidhu husband

इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन भारत की अनुभवी निशानेबाज हीना सिद्धू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसी के साथ भारत कुल 23 मेडल्स के साथ पदक तालिका में सातवें स्थान पर बरकरार है। भारत के खाते में छह स्वर्ण पदकों के अलावा चार सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल भी आ चुके हैं।



बता दें कि हीना सिद्धू के कोच उनके पति रौनक पंडित ही हैं। दोनों की लव स्टोरी खेल जगत में काफी चर्चित हैं। हीना अपनी हर बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने पति को ही देती आई हैं। आइए आगे स्लाइड में जानते हैं कि कैसे हुई दोनों की मुलाकात....

heena sidhu won bronze medal in asian games 2018
heena

हीना और रौनक के बीच जान-पहचान 2012 लंदन ओलंपिक से पहले हुई थी। हीना को जब पता चला कि वो लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था, लेकिन उनके पास तैयारी के लिए महज चार महीने का समय बचा था।

heena sidhu won bronze medal in asian games 2018
heena sindhu

हिना ने जब तैयारी शुरू की तो शूटिंग रेंज में रौनक भी हुआ करते थे, यहां से दोनों की जान-पहचान शुरू हुई। रौनक अपना खेल भूलकर हीना को ओलंपिक के लिए तैयार करने में जुट गए। हीना ने एशियाई खेलों में पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धा का मेडल जीता। एशियाई खेल में यह उनका तीसरा मेडल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
heena sidhu won bronze medal in asian games 2018
heena sidhu husband

इससे पहले वह दो बार टीम स्पर्धा में मेडल जीत चुकी हैं। इस साल गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हीना ने दो मेडल (25 मी. एयर पिस्टल में गोल्ड और 10 मी. एयर पिस्टल में सिल्वर) जीते था। अब हीना अपना पूरा ध्यान टोक्यो गेम्स 2020 पर लगाना चाहती हैं।

विज्ञापन
heena sidhu won bronze medal in asian games 2018
heena sidhu

जल्द ही दोनों को एहसास हो गया कि वो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते, बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला ले ही लिया। अब दोनों अपनी जिंदगी की हर हार-जीत साथ में ही सेलिब्रेट करते हैं। वैसे हीना का शूटिंग को करियर के रूप में चुनना भी कम दिलचस्प नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed