फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा ने चुनावी दंगल में उतारे दो पहलवान, पूर्व भारतीय कप्तान को भी टिकट

Mon, 30 Sep 2019 06:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 30 Sep 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
haryana elections 2019: wrestlers yogeshwar dutt and babita phogat in bjps 1st list
बबीता फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा के लिए ने अपने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को बरौदा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।


 

haryana elections 2019: wrestlers yogeshwar dutt and babita phogat in bjps 1st list
babita phogat - फोटो : social Media

इसके अलावा भाजपा ने पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह और रेसलर बबीता फोगाट को अपना उम्मीदवार बनाया है। सूची के मुताबिक संदीप सिंह पिहोवा विधानसभा सीट और बबीता फोगाट दादरी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 

haryana elections 2019: wrestlers yogeshwar dutt and babita phogat in bjps 1st list
योगेश्वर दत्त - फोटो : social media

गौरतलब है कि योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाट और संदीप सिंह ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में रविवार देर रात तक उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया और आखिरी नामों को अंतिम रुप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
haryana elections 2019: wrestlers yogeshwar dutt and babita phogat in bjps 1st list
योगेश्वर दत्त
योगेश्वर में साल 2012 में चीन के ग्वांगझू में खेले गए ओलंपिक गेम्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। वहीं, संदीप सिंह ने हॉकी में भारत के लिए सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। उनके जीवन पर 'सूरमा' नाम की फिल्म भी बन चुकी है। बबीता फोगाट साल 2014 के ग्लास्गो और साल 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। बता दें कि हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed