फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ओलंपिक की थी तैयारी, लेकिन एक हादसे ने बदल दी जिंदगी और बन गई क्रिकेटर

Sun, 29 Sep 2019 07:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Sep 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
Tazmin Brits lifestory from being javelin world junior champion to International cricketer
ताजमिन ब्रिट्स - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने और ओलंपिक में क्वालीफाई करने के बाद चल रही थी तैयारी लेकिन एक फोन ने बदल दी दुनिया। दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेटर ताजमिन ब्रिट्स की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।

Tazmin Brits lifestory from being javelin world junior champion to International cricketer
ताजमिन ब्रिट्स - फोटो : social media

2007 में जेवलिन थ्रो में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ब्रिट्स की नजर ओलंपिक खेलों पर थी। उन्होंने उसे लक्ष्य बनाते हुए 2011 में हुए वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में क्वालीफाई भी कर लिया। उनका देश के लिए ओलंपिक खेलने का सपना लगभग पूरा होने वाला था और वे उसकी तैयारियों के बारे में सोच रही थीं लेकिन उससे पहले ही एक दुर्घटना ने उनकी जिंदगी को 360 डिग्री में घुमाकर रख दिया।

Tazmin Brits lifestory from being javelin world junior champion to International cricketer
ताजमिन ब्रिट्स - फोटो : social media

2012 लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद ब्रिट्स अपने दोस्तों के साथ खुशी मनाने के लिए गाड़ी से सड़कों पर निकल गईं। लेकिन कुछ पलों बाद ही उनकी खुशी खामोशी में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tazmin Brits lifestory from being javelin world junior champion to International cricketer
ताजमिन ब्रिट्स - फोटो : social media

ब्रिट्स ने गाड़ी चलाते वक्त अपना फोन निकालकर देखने की कोशिश की और इसी दौरान उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। देखते-देखते उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और उनकी जिंदगी बदल गई।वे दो हफ्ते तक आईसीयू में रहीं, दो महीने तक अस्पताल में रहीं, उन्हें व्हीलचेयर का सहारा छोड़कर अपने पैरों पर चलने में एक साल लगे। 

विज्ञापन
Tazmin Brits lifestory from being javelin world junior champion to International cricketer
ताजमिन ब्रिट्स - फोटो : social media

उनकी पेट और कोख में कई टांके लगे, बहुत खून भी बहा लेकिन ब्रिट्स की अंदरूनी ताकत और मजबूत इच्छाशक्ति की वजह से ना सिर्फ वे चल पाई बल्कि कुछ ही सालों बाद खेल में वापसी करने में सफल रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed