फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी करने जा रहे बजरंग पूनिया, इस महिला पहलवान पर आया दिल

Thu, 08 Aug 2019 01:53 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 08 Aug 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Grapplers meet their match Bajrang Punia may wed Sangeeta Phogat
बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट - फोटो : social Media

भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया का नाम एक खास क्लब में जुड़ने जा रहा है। गीता फोगाट-पवन कुमार, साक्षी मलिक-सत्यव्रत कादियान और विनेश फोगाट-सोमवीर राठी इस रेसलिंग जोड़ियों के क्लब में नए नाम की एंट्री हो रही है और वो नाम है, स्टार रेसलर बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट का। 65 किग्रा भारवर्ग में बजरंग पूनिया विश्व के नंबर एक पहलवान हैं और टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के प्रबल दावेदार भी हैं।  जबकि संगीता फोगाट 59 किग्रा वर्ग में नैशनल चैंपियन रह चुकी हैं। 

Grapplers meet their match Bajrang Punia may wed Sangeeta Phogat
बजरंग पूनिया

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक यह जोड़ी टोक्यो ओलंपिक के बाद शादी के बंधन में बंधेगी। बजरंग कोच शाको बेंटिनिडिस की देखरेख में ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं संगीता फिलहाल नेशनल कैंप में हैं और चोट से उबर रही हैं। यह जोड़ी पिछले तीन साल से डेट कर रही है। दोनों की शादी की खबर की पुृष्टि संगीता के पिता और कोच महावीर फोगाट ने की है।

Grapplers meet their match Bajrang Punia may wed Sangeeta Phogat
mahavir phogat

उन्होंने कहा कि, दोनों परिवारों के बीच बात चल रही है और जल्द ही फैसला हो सकता है। मैं बच्चों के लिए खुश हूं और उनकी पसंद और भावनाओं का सम्मान करता हूं। महावीर फोगाट ने बताया कि हाल ही में संगीता के जन्मदिन पर दोनों परिवारों के बीच इस बारे में बातचीत हुई थी। बजरंग का परिवार भी इस रिश्ते से खुश है। उन्होंने बेटियों के बारे में बात करते हुए कहा कि, मैं दिल से अपनी बेटियों के लिए खुश हूं। मैंने उन्हें हमेशा कहा है कि वह अपना जीवन साथी खुद चुनें। मैं संगीता के लिए खुश हूं, लेकिन इस पर फैसला टोक्यो ओलंपिक के बाद लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Grapplers meet their match Bajrang Punia may wed Sangeeta Phogat
संगीता पोगाट - फोटो : social Media

दूसरी ओर, जब इस बारे में संगीता का रिऐक्शन जानने की कोशिश की गई तो, उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में बात नहीं करनी। आप पापा से बात कर लें। बजरंग पूनिया की ओर से भी शादी की खबर पर कोई जवाब नहीं आया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed