फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एवरेस्टर शिवांगी पाठक ने जाहिर की बायोपिक की इच्छा, फिल्म के लिए इस एक्ट्रेस को बताया परफेक्ट

Sat, 04 Aug 2018 11:04 AM IST
सुमित कुमार, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
सुमित कुमार, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
everester Shivangi Pathak says anushka sharma could be perfact for her biopic
shivangi pathak

एवरेस्ट और किलिमंजारो (अफ्रीका) की चोटी फतह करने के बाद 17 वर्षीय शिवांगी पाठक का अगला लक्ष्य रशिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एल्बर्स है। शिवांगी बहुत जल्द 5,886 मीटर ऊंचे इस माउंटेन पर देश का तिरंगा फहराएंगी। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बारे में शिवांगी ने खुद अमर उजाला से बातचीत की।

everester Shivangi Pathak says anushka sharma could be perfact for her biopic
shivangi pathak

हाल ही में 12वीं क्लास पास करने वाली शिवांगी ने बताया कि वह विश्व की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करना चाहती हैं। इस दौरान शिवांगी ने खुद पर बायोपिक बनाने का भी जिक्र किया। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड ने खेल जगत की कई महान हस्तियों का जीवन पर्दे पर दर्शाया है। इनमें मिल्खा सिंह, एमएस धोनी, एमसी मेरीकोम, सचिन तेंदुलकर और संदीप सिंह जैसे कई नामी खिलाड़ी शुमार हैं।

everester Shivangi Pathak says anushka sharma could be perfact for her biopic
shivangi pathak

ऐसे में जब शिवांगी से पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड में अपनी बायोपिक बनते देखना चाहती हैं? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मैं एक पर्वतारोही हूं, लेकिन मैं जरूर चाहूंगी कि मेरे कठिन सफर और उपलब्धियों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाए, ताकि लोगों में कुछ कर दिखाने का जज्बा और जुनून जागे। मुझे सेलिब्रिटी नहीं बनना, बल्कि युवाओं में लक्ष्य को हासिल करने का जोश पैदा करना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
everester Shivangi Pathak says anushka sharma could be perfact for her biopic
shivangi pathak

जब शिवांगी से पूछा गया कि वह किस अभिनेत्री को अपना किरदार अदा करते देखना चाहेंगी? तो उन्होंने कहा, 'मैं अभी बहुत छोटी हूं और इस उम्र की एक्ट्रेस ढूंढना बॉलीवुड निर्देशकों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। इसलिए उन्हें फिल्म बनाने के लिए किसी नए चेहरे की तलाश करनी होगी। हालांकि अनुष्का शर्मा अगर छोटी होती तो मैं जरूर चाहती कि वही मेरा किरदार निभाएं क्योंकि मैें बचपन से ही उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।'

विज्ञापन
everester Shivangi Pathak says anushka sharma could be perfact for her biopic
shivangi pathak

फिलहाल शिवांगी अपना पूरा ध्यान रशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बर्स की तैयारी में लगाना चाहती हैं। इसके अलावा वह अपनी आगे की पढ़ाई भी जारी रखना चाहती हैं। 12वीं क्लास पास करने के बाद वह दिल्ली विश्वविद्याल या गुरु जम्बेश्वर (हिसार) से ग्रेजुएशन करना चाहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed