फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल के बाद इस हसीना ने की रिंग में वापसी, जीत लिया सभी का दिल

Wed, 06 Dec 2017 04:04 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
candice michelle returns after 8 years and wins retirement match
कैंडिस मिशेल - फोटो : pwmania

पूर्व विमेंस चैंपियन कैंडिस मिशेल ने बीते शनिवार को हाउस ऑफ हार्डकोर 36 में अपने रेसलिंग करियर का आखिरी मैच खेला। प्लेबॉय मैगजीन की कवर गर्ल रह चुकी मिशेल ने 2009 में रिलीज होने के बाद पहली बार WWE की रिंग में वापसी की और यही उनके रेसलिंग करियर का आखिरी मैच भी रहा।

candice michelle returns after 8 years and wins retirement match
कैंडिस मिशेल - फोटो : twitter

बता दें कि कैंडिस से कंपनी में पांच साल बिताए थे तब वो विमेंस चैंपियन भी बनी थीं। इसके बाद WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। विस्कांसिन में जन्मी कैंडिस से कंपनी ने 2004 डीवा खोज के लिए फिर करार किया। इस कम्पटीशन में वो जीत नहीं सकी, लेकिन उन्होंने लोगों को अचंभित किया और कांट्रेक्ट का ऑफर प्राप्त किया।

candice michelle returns after 8 years and wins retirement match
कैंडिस मिशेल - फोटो : twitter
मिशेल ने WWE में तब अपनी छाप छोड़ी थी जब वो विंस डेविल्स की टीम का हिस्सा थी। फिर 2006 में रेसलमेनिया 22 में उन्होंने अपनी टीम की साथी टोरी विलसन से विवाद कर लिया था। कैंडिस से फिर सिंगल्स में अपने आप को स्टार बनाया और अपना पहला विमेंस चैंपियनशिप टाइटल जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
candice michelle returns after 8 years and wins retirement match
कैंडिस मिशेल - फोटो : twitter

105 दिन इस गद्दी पर बैठने के बाद कैंडिस को बेथ फ़ीनिक्स के हाथों चैंपियनशिप गंवाना पड़ी। इसके बाद चोट से वो जूझती रही और इसी वजह से अगले साल उन्हें कंपनी ने रिलीज कर दिया। कैंडिस ने फिर 2009 से रिंग में वापसी के ख्याल छोड़ दिए और अपनी तीन बेटियों को बड़ा करने में व्यस्त हो गई।

विज्ञापन
candice michelle returns after 8 years and wins retirement match
कैंडिस मिशेल - फोटो : twitter

अब शनिवार की रात वौकेशा के हाउस ऑफ हार्डकोर 36 में कैंडिस से वापसी की और लिसा मारी वरोन (विक्टोरिया) को मात दी। कैंडिस से अपने घरेलू दर्शकों के सामने दमदार प्रदर्शन किया और विक्टोरिया को पटखनी दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed