WWE समरस्लैम 2017 न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुआ, जिसमें मेन इवेंट सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर की यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए फेटल-4 वे मैच हुआ, जिसमें लेसनर के अलावा रोमन रेन्स, ब्राउन स्ट्रोमैन और सामोआ जो ने हिस्सा लिया। लेसनर को फाइट के दौरान एक बार स्ट्रचेर पर ले जाया गया, लेकिन उन्होंने तीन-चार मिनट के बाद वापसी की और अन्य रेसलरों की धुनाई करते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप का खिताब जीता। लेसनर चूंकि अपना टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रहे, इसका साफ मतलब है कि सुपरस्टार अपने साथी पॉल हेमन के साथ WWE छोड़कर तो कही नहीं जाने वाले हैं।
WWE समरस्लैम 2017: ब्रॉक लेसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतकर बनाया रिकॉर्ड
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन