फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS में खिलाड़ियों का सम्मान: मिताली-धवन समेत कई खिलाड़ी इस अंदाज में नजर आए, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sat, 13 Nov 2021 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 Nov 2021 05:38 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: Players honored in photos: Many players including Mithali-Dhawan were seen in this style, President honored them
लवलीना को सम्मानित करते राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

वहीं, शिखर धवन और कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश को खेल रत्न और बाकी हॉकी खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया।
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: Players honored in photos: Many players including Mithali-Dhawan were seen in this style, President honored them
नीरज को सम्मानित करते राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया
भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सम्मानित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। नीरज ने ट्रैक एंड फील्ड में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाया। टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में नीरज ने 87.58 मीटर जेवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। नीरज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह बड़े टूर्नामेंट में मेडल जीत चुके हैं।
 
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: Players honored in photos: Many players including Mithali-Dhawan were seen in this style, President honored them
श्रीजेश को सम्मानित करते राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को खेल रत्न से सम्मानित किया। श्रीजेश ने हॉकी टीम के कांस्द पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्रीजेश ने कई अहम बचाव किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: Players honored in photos: Many players including Mithali-Dhawan were seen in this style, President honored them
अवनि लेखरा को सम्मानित करते राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। अब उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है। अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: Players honored in photos: Many players including Mithali-Dhawan were seen in this style, President honored them
मिताली राज को सम्मानित करते राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज को राष्ट्रपति कोविंद ने खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा। मिताली राज भारत की वनडे टीम की कप्तान हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 20,000 रन बनाए हैं। इस मुकाम को हासिल करने वाली मिताली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली ने साल 1999 में भारत के लिए डेब्यू किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed